Home Bigg Boss 20बिग बॉस 20 में प्रेम और प्रीति का हुआ मिलन, सलमान खान के लिए हलवा लेकर पहुंचीं सोनाली – Sonali Bendre Salman khan Bigg Boss 20 Hum sath sath hai moment tmovg

बिग बॉस 20 में प्रेम और प्रीति का हुआ मिलन, सलमान खान के लिए हलवा लेकर पहुंचीं सोनाली – Sonali Bendre Salman khan Bigg Boss 20 Hum sath sath hai moment tmovg

by BollywoodNewsAndMovie


भारतीय छोटे पर्दे पर वैसे तो कई तरह के रियलिटी शोज की भरमार है, लेकिन ‘पति पत्नी और पंगा’ ने सेलिब्रिटी कपल्स के रिश्तों की नोक-झोंक को जिस अनोखे अंदाज में दिखाया. पहले सीजन की जबरदस्त कामयाबी के बाद, यह पसंदीदा शो एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है.

10 अक्टूबर 2026 से इसके दूसरे सीजन की धमाकेदार शुरुआत होने जा रही है. इस बार भी शो की कमान बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सोनाली बेंद्रे और लोकप्रिय कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के हाथों में ही रहेगी. बिग बॉस के सेट पर ‘पति पत्नी और पंगा 2’ का प्रमोशनहाल ही में सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारुकी अपने इस अपकमिंग शो के प्रमोशन के सिलसिले में सलमान खान के चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के मंच पर पहुंचे. 

शो का प्रोमो हुआ आउट
शो के नए सीजन को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी एक्साइटमेंट बनी हुई है, और ऐसे में बिग बॉस जैसे बड़े मंच पर इसका प्रमोशन होना फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था.   ‘हम साथ-साथ हैं’ का वो यादगार मोमेंट जब सोनाली बेंद्रे बिग बॉस के स्टेज पर सलमान खान के सामने आईं, तो वहां मौजूद हर शख्स को 90 के दशक की कल्ट क्लासिक फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ के वो सुनहरे दिन याद आ गए. सालों बाद सलमान (प्रेम) और सोनाली (प्रीति) को एक साथ एक ही फ्रेम में देखना फैंस के लिए बेहद  खास पल रहा. 

सम्बंधित ख़बरें

मुनव्वर फारुकी ने भी चुटकी लेते हुए कहा कि उन्हें लग रहा है जैसे वे ‘हम साथ-साथ हैं’ के किसी सीन के बीच में खड़े हैं.  इस रीयूनियन ने वहां मौजूद सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. स्टेज पर हलवे की मिठास और मस्ती का तड़काइस खास मुलाकात को और भी यादगार बनाने के लिए सोनाली बेंद्रे अपने साथ हलवा भी लेकर आई थीं. उन्होंने कहा कि जब ‘हम साथ-साथ हैं’ के प्रेम और प्रीति मिल रहे हैं, तो मिठास तो होनी ही चाहिए। सोनाली के हाथों से हलवा चखते हुए सलमान खान भी अपनी हंसी रोक नहीं पाए. 

इसके अलावा मुनव्वर और सोनाली ने बिग बॉस के घरवालों और सलमान के साथ मिलकर खूब हंसी-मजाक किया. मुनव्वर ने सलमान खान से ये भी पूछ लिया कि क्या सलमान खान हम साथ-साथ हैं कि शूटिंग के वक्त सिंगल थे? जिससे माहौल पूरी तरह से खुशनुमा हो गया.

  10 अक्टूबर से शुरू हो रहा है नया सफर’पति पत्नी और पंगा’ का सीजन 2 आगामी 10 अक्टूबर 2026 से प्रसारित होने के लिए पूरी तरह तैयार है.  देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कौन-कौन से सेलिब्रिटी कपल्स इस पंगे का हिस्सा बनते हैं और दर्शकों का कितना मनोरंजन करते हैं.

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment