Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: कैटरीना की बॉडी शेमिंग से भड़के सलमान खान, कहा ‘अपनी परवरिश दिखा रहे हो…सेट पर उतारे कपड़े’

Bigg Boss 20: कैटरीना की बॉडी शेमिंग से भड़के सलमान खान, कहा ‘अपनी परवरिश दिखा रहे हो…सेट पर उतारे कपड़े’

by BollywoodNewsAndMovie


Salman Khan On Katrina Kaif Body Shaming Trolls: बिग बॉस 20 पर सलमान खान ने सेलिब्रिटीज़, प्रेगनेंसी के बाद महिलाओं को झेलनी पड़ने वाली बॉडी-शेमिंग, उम्र को लेकर मज़ाक उड़ाने पर जमकर बात की है

Updated: September 20, 2026, 8:03 AM IST







Salman Khan On Katrina Kaif Body Shaming Trolls: सलमान खान अब ट्रोलिंग से तंग आ चुके हैं. ‘बिग बॉस 20’ के हालिया ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में, एक्टर-होस्ट ने सेलिब्रिटीज़ की लगातार आलोचना करने के चलन पर निशाना साधा जिसमें उनके शरीर, उम्र, लुक, पर्सनल लाइफ़ और अब तो उनके माता-पिता बनने के सफ़र तक पर सवाल उठाए जाते हैं और उन्होंने कई मुद्दों पर बात की है जिनमें से एक था प्रेग्नेंसी के बाद वज़न बढ़ने पर महिलाओं को ट्रोल किया जाना था. यह बात ऐसे समय में कही गई है जब ‘भारत’ फ़िल्म में उनकी को-स्टार कैटरीना कैफ़ के प्रेग्नेंसी के बाद के लुक को लेकर उन्हें बॉडी-शेमिंग का शिकार बनाया जा रहा है.

स्टार्स की शोहरत से अपनी कमाई करता है

सलमान ने हाल ही में अपनी उम्र को लेकर हो रही आलोचनाओं पर भी बात की और उन्होंने ट्रोल करने वालों को याद दिलाया कि हां, वे 60 साल के हैं और अब वैसे नहीं दिख सकते जैसे दशकों पहले दिखते थे. सलमान ने पहले भी अलग-अलग मौकों पर अपनी यह नाराज़गी ज़ाहिर की है. जिसमें मीडिया कल्चर के प्रति उनकी पुरानी शिकायत भी शामिल है. सलमानके शब्दों में, यह कल्चर स्टार्स की शोहरत से अपनी कमाई करता है और फिर उन्हीं का मज़ाक उड़ाता है. हालांकि, अपनी हालिया भड़ास में सलमान ने इस बात को और आगे बढ़ाया और न्होंने इस बारे में बात की कि आलोचना कहां खत्म होती है और निजी हमले कहाँ शुरू होते हैं, फ़िल्म का टिकट खरीदने से कोई एक्टर का मालिक क्यों नहीं बन जाता, कुछ पैपराज़ी जिस तरह महिलाओं की तस्वीरें खींचते समय हद पार कर देते हैं, और मशहूर हस्तियों को ऑनलाइन बदसलूकी का आसान शिकार बनाने से होने वाले बड़े नुकसान के बारे में भी बात की है.

प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं को ट्रोल किए जाने पर सलमान

हाल ही में कैटरीना कैफ तब चर्चा में आ गईं जब वह विक्की कौशल के साथ अंबानी के गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में शामिल हुईं. प्रेग्नेंसी के बाद उनके लुक को लेकर ऑनलाइन ट्रोलिंग शुरू हो गई, ऐसे में एक्टर ने न तो कैटरीना का नाम लिया और न ही उनकी बात किसी खास व्यक्ति के लिए थी. सलमान ने सेलिब्रिटीज़ को ट्रोल करने में इस्तेमाल होने वाली आम भाषा के बारे में बात करते हुए शुरुआत की है. किसी महिला का वज़न बढ़ता है और अचानक वही जानी-पहचानी बात सुनने को मिलती है ‘मोटी हो गई है’. किसी उम्रदराज़ एक्टर के बारे में कह दिया जाता है ‘बूढ़ा हो गया है’ और उन्होंने कहा कि इन कमेंट्स को अक्सर मामूली या बे-नुकसान बातें माना जाता है, जबकि असल में ये अक्सर बहुत निजी होते हैं.

कोई प्रेग्नेंट हुआ, तो आप उसे ट्रोल क्यों करना चाहते हैं

सलमान ने प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं पर की जाने वाली टिप्पणियों की खास तौर पर आलोचना की है और उन्होंने कहा कि प्रेग्नेंसी से शरीर में बदलाव आते हैं और ऐसी कोई उम्मीद नहीं होनी चाहिए कि कोई महिला प्रेग्नेंसी से पहले जैसी दिखने लगे, सिर्फ़ इसलिए क्योंकि वह लोगों के सामने आ रही है. सलमान ने कहा ‘कोई प्रेग्नेंट हुआ, तो आप उसे ट्रोल क्यों करना चाहते हैं?’. जो महिलाएं प्रेग्नेंसी के बाद पब्लिक लाइमलाइट में लौटती हैं, वे अपनी लय खुद पा लेंगी और अगर चाहें तो दोबारा फिट होने की दिशा में काम करेंगी ‘जब वे पिक्चर में वापस आएंगी, तो वे फिट होकर आएंगी’.





Source link

You may also like

Leave a Comment