Home Viralबिहार में बाइक से जा रहे लड़का-लड़की से सरेआम बदसलूकी, बैड टच का वीडियो वायरल; हड़कंप, Bihar Hindi News

बिहार में बाइक से जा रहे लड़का-लड़की से सरेआम बदसलूकी, बैड टच का वीडियो वायरल; हड़कंप, Bihar Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


इस पूरी हैवानियत का जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें नजर आ रहा है कि कुछ युवक जबरन लड़की को पकड़ रहे हैं। इस दौरान वो बैड टच भी कर रहे हैं। घबराहट और डर की वजह से लड़की सड़क पर इधर-उधर भागती नजर आ रही है।

बिहार के जमुई जिले में सरेआम हैवानियत की गई है। एक नाबालिग लड़का और लड़की के साथ की गई इस हैवानियत का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद यहां हड़कंप मच गया है। घटना 19 सितंबर की बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि इस दिन लड़का और लड़की बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान कुछ युवकों ने लड़का-लड़की को बीच राह में रोक लिया और फिर उनके साथ बदसलूकी शुरू कर दी गई।

इस पूरी हैवानियत का जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें नजर आ रहा है कि कुछ युवक जबरन लड़की को पकड़ रहे हैं। इस दौरान वो बैड टच भी कर रहे हैं। घबराहट और डर की वजह से लड़की सड़क पर इधर-उधर भागती नजर आ रही है। हैवान लड़के भी लड़की के पीछे-पीछे दौड़ रहे हैं। लड़की को सड़क पर घसीटा भी गया था। बताया जा रहा है कि लड़का-लड़की दोनों ही 10वीं क्लास के स्टूडेंट हैं। दोनों जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग के पास स्थित मड़वा पहाड़ के पास घूमने गए थे। वहां से लौटने के दौरान इन युवकों ने अचानक लड़का-लड़की को पकड़ लिया और फिर उनके साथ यह गलत काम किया गया। वीडियो में सुनाई दे रहा है कि डरे-सहमे लड़का और लड़की कहते हैं कि उनका घर जमुई में है और वो साथ में पढ़ते हैं। वो दोनों यह भी कहते हैं कि वो साथ में पढ़ते हैं और बेस्ट फ्रेंड हैं। वो यह भी कहते हैं कि घरवालों को उनके बारे में पता है।

वीडियो में यह भी नजर आ रहा है कि नाबालिग लड़की युवकों के हाथ जोड़ रही है और उनसे उन्हें बख्श देने की गुहार लगा रही है। कहा जा रहा है कि जमुई सदर थाना इलाके में इन राक्षसों ने लड़का-लड़की को रोका था। यह भी बताया जा रहा है कि इन्होंने लड़का-लड़की से उनका नाम और पता पूछा और इसके बाद उनके साथ हैवानियत का खेल शुरू कर दिया।

जमुई के एसपी ने क्या कहा…

इधर इस पूरे मामले में प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि यह घटना जमुई जिले के जमुई सदर थाना क्षेत्र में 19 सितंबर के शाम की है। इस घटना के संबंध मे पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली थी पर सोशल मीडिया पर उपलब्ध सामग्री के आधार पर पुलिस ने अनुसंधान करते हुए पीड़ितों की पहचान की और पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस का कहना है कि दोषियों को चिन्हित कर लिया गया है और उनके विरुध्द कार्रवाई की जा रही है। एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि वीडियो के आधार पर पीड़ित की पहचान की गई। इसके बाद उनसे बातचीत की गई थी। एसपी ने आगे बताया कि लड़का औऱ लड़की दोनों ही कोचिंग गए थे और इसी दौरान फोटो शूट करने के लिए उस तरफ गए थे। पुलिस की तरफ से कहा गया है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और वीडियो में 6-7 लोग गलत काम करते नजर आ रहे हैं। आरोपियों की पहचान की गई है औऱ उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

You may also like

Leave a Comment