Home Bigg Boss 20‘तेरे बाप की नौकर हूं?’ BB 20 में मनोज तिवारी की बेटी रीति ने खोया आपा, काजी को दी गाली, जमकर हुईं ट्रोल

‘तेरे बाप की नौकर हूं?’ BB 20 में मनोज तिवारी की बेटी रीति ने खोया आपा, काजी को दी गाली, जमकर हुईं ट्रोल

by BollywoodNewsAndMovie


नई दिल्ली: सलमान खान का शो बिग बॉस 20 इन दिनों काफी चर्चा में है. शो का दूसरा वीकेंड का वार काफी बवाली रहा. एक तरफ जहां सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स और ट्रोल्स की जमकर क्लास लगाई, वहीं शो से रोहेद खान बेघर भी हो गए. लेकिन इसी दौरान घर के अंदर दो कंटेस्टेंट्स के बीच ऐसी भयंकर लड़ाई हुई कि बात सीधे गाली गलौज तक पहुंच गई.

ये लड़ाई किसी और के नहीं बल्कि रीति तिवारी और काजी तौकीर के बीच हुई. ब्रेक के दौरान दोनों के बीच काफी तगड़ा झगड़ा देखने को मिला.

सलमान खान ने खोली काजी की पोल

वीकेंड का वार के दौरान सलमान खान ने काजी तौकीर की झूठी बीमारी का सच सबके सामने रख दिया. सलमान ने बताया कि काजी अपनी तबीयत को लेकर सिर्फ एक्टिंग कर रहे थे. यह सच सुनते ही घर के बाकी मेंबर्स का गुस्सा काजी पर फूट पड़ा. मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी भी काजी की इस हरकत पर बहुत भड़क गईं. दोनों के बीच बहस शुरू हुई और देखते ही देखते माहौल काफी गरम हो गया.

मेरी तरफ मत देख, रीति ने काजी को दी चेतावनी

बहस के दौरान रीति तिवारी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. रीति ने काजी से गुस्से में कहा, I don’t want you to look at me. यानी वह नहीं चाहती थीं कि काजी उनकी तरफ देखें. इस पर काजी ने उनसे कहा कि वह उन्हें गाली न दें. इसके बाद रीति ने दोबारा कहा, Look away. इस पर काजी जवाब देते हैं, You look at yourself, okay. इसके बाद रीति ने काजी को चेतावनी दी कि उनसे दूर रहें और कभी बात न करें. दोनों के बीच लगातार नोकझोंक होती रही.

रीति ने काजी को दी गाली

इसके बाद काजी का भी दिमाग घूम गया. उन्होंने रीति से कहा कि वह उनका म्यूट बटन दबा रहे हैं. यह सुनते ही रीति और भी भड़क जाती हैं. वो काजी पर चिल्लाते हुए कहती हैं, Mute button क्या दबाएगा रे… इसके बाद उन्होंने काजी को गुस्से में लताड़ते हुए कहा, कौन है तू, बात किससे कर रहा है? तेरा म्यूट बटन दबा दूंगी मैं. तेरे बाप की नौकर हूं? तू कौन है साले.

रीति के मुंह से गाली सुनते ही घरवाले हैरान रह गए और उन्हें रोकने लगे. लव गिल ने काजी को समझाकर शांत कराया. वहीं मैरी कॉम रीति को संभालती नजर आईं. दोनों की यह फाइट अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.

रीति तिवारी हुईं ट्रोल

रीति का काजी तौकीर से इस तरह बात करना दर्शकों को पसंद नहीं आया. अब वह सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं. लोग उन्हें बत्तबीज और जेलस कह रहे हैं. एक यूजर ने मनोज तिवारी को टैग करके रीति और काजी की वाइट वाली क्लिप शेयर करते हुए लिखा, मनोज सर आप अपनी रिंकिया को ले जाइये. दरअसल मनोज तिवारी का एक हिट सॉन्ग है ‘रिंकिया के पापा’. ऐसे में लोग रीति के इंस्टाग्राम पर इस फाइट की क्लिप शेयर कर उन्हें टैग कर रहे हैं.

बता दें कि रीति के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर वीडियो बनाकर उनकी प्रोफाइल पर टैग कर रहे हैं. काजी के साथ लड़ाई अब रीति को काफी भारी पड़ गई है, लोगों उनके इस बिहेवियर को लेकर काफी खरी-खोटी सुनाई है.



Source link

You may also like

Leave a Comment