Home Viralमुंबई में पुल के नीचे गिरने से पहले BMW ने एक कपल को मारी थी टक्कर, वीडियो वायरल

मुंबई में पुल के नीचे गिरने से पहले BMW ने एक कपल को मारी थी टक्कर, वीडियो वायरल

by BollywoodNewsAndMovie


डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार को तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार बैरियर तोड़कर पुल से नीचे गिर गई, जिसमें तीन छात्रों की मौत हो गई। यह कार पहले भी एक घटना में शामिल रही थी और इस साल मार्च में तेज रफ्ता से गाड़ी चलाने के लिए गामदेवी पुलिस स्टेशन में इसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

छह महीने पुरानी उस घटना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है। शिकायत करने वाले ओंकार शिर्के अपनी पत्नी के साथ यात्रा कर रहे थे तभी 29 मार्च को बीएमडब्ल्यू ने उन्हें टक्कर मारी थी।

पीड़ितों ने बनाया था वीडियो

शिर्के ने उस समय घटना का एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया था। सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे इस फुटेज में मार्च की घटना के दौरान शिर्के और बीएमडब्ल्यू चलाने वाला व्यक्ति दिखाई दे रहे हैं। यह शिकायत रविवार की दुर्घटना से पहले दर्ज की गई थी।

कोस्टल रोड पर जानलेवा दुर्घटना

मार्च 2024 में कोस्टल रोड खुलने के बाद से यहां हुई दुर्घटनाओं में कम से कम छह लोगों की मौत हो चुकी है। अगर इससे जुड़े बीकेसी स्ट्रेच को भी शामिल किया जाए तो मरने वालों की संख्या सात हो जाती है।

रविवार सुबह करीब 5:20 बजे वर्ली में लोटस जेटी के पास एक निर्माणाधीन साइट पर बीएमडब्ल्यू कार के तेज रफ्तार में कोस्टल रोड का बैरियर तोड़कर लगभग 75 मीटर नीचे गिरने से तीन छात्रों (जिनमें एक नाबालिग भी शामिल था) की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

सीसीटीवी फुटेज में कार को मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जाते हुए दूसरे लेवल के रैंप से नीचे गिरने से पहले तेज रफ्तार में देखा गया। पुलिस ने कहा कि तेज रफ़्तार के कारण ड्राइवर का नियंत्रण खो गया था। मृतकों की पहचान धैर्य सेठ (17), आदित्य जकसानिया (19) और शनाय गज्जर (21) के रूप में हुई। शनाय अपनी परिवार की कार चला रहा था।



Source link

You may also like

Leave a Comment