Attendant Taking Bribe: ट्रेन के एसी कोच में 2 से ढाई हजार रुपये में सीट बेच रहे एक अटेंडेंट को बंदे ने ऑन कैमरा पकड़ लिया है। जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर फिर एक बार चर्चा में आ गया है। वायरल क्लिप में अटेंडेंट खुलेआम टीटीई को मैनेज करने की बात करता नजर आ रहा है।

‘2500 में पूरी सीट दे देंगे’
X पर इस घटना के बारे में विस्तार से लिखने वाली आरोही शुक्ला, वीडियो में दिख रहे अटेंडेंट का नाम प्रशांत कुमार बताती है। जो जानकारी के मुताबिक, बिहार से दिल्ली के बीच चलने वाली एक ट्रेन में AC कोच के अटेंडेंट है। लेकिन उनका कॉन्फिडेंस ऐसा है कि वो टीटीई तक को मैनेज करने की बात कर रहे हैं। वीडियो में अटेंडेंट ढाई हजार रुपये में पूरी सीट देने की बात करता है।
TTE को तो मैनेज कर लेंगे!
ट्रेन में वेटिंग टिकट होने पर गेट के बगल बैठे 2 यात्रियों के पास आकर अटेंडेंट उन्हें 2 से ढाई हजार रुपये में पूरी सीट देने की बात करता है। वह उन्हें आराम से जाने का लालच भी देता है। मगर रकम को लेकर दोनों के बीच बहस हो जाती है। इस बीच अटेंडेंट उन्हें अपने पेशे की मुश्किलों के बारे में बताते हुए कहता है कि पूरे रास्ते में 5 टीटीई आते हैं, सबको मैनेज करना पड़ेगा। 2500 से कम लिया, तो हमारे लिए नहीं बचेगा!
टीटीई टिकट मांगा तब?
अटेंडेंट का कहना होता है कि एक बार उससे सीट खरीदने के बाद टीटीई डिस्टर्ब नहीं करेगा। अटेंडेंट के कॉन्फिडेंस को देखकर X पर पोस्ट लिखने वाली यूजर कहती है कि ‘ब्रो ओवर कॉन्फिडेंस है उसको लगता है रेल मंत्री वही है। ब्रो कहता है की मुझे 2500 रूपये दो बिहार से लेके दिल्ली तक कोई चू – चा नहीं करेगा।’ यूजर ने व्यंगातमक ढंग से रेलवे से अटेंडेंट के खिलाफ एक्शन की अपील की है।
कम से कम सीट तो दे रहा है!
इस पूरे स्कैम को जनता गलत मानते हुए इसमें भी एक अच्छी चीज ये ढूंढ पाई है कि अटेंडेंट कम से कम सीट तो दे रहा है। एक यूजर ने इस वीडियो पर रिएक्ट किया कि ‘कम से कम सीट तो दे रहा है IRCTC तो वो भी नहीं देता है पैसा ले के भी टिकट बुक नहीं होता।’ दूसरे यूजर ने कहा कि सब लेते है, य क्या स्पेशल है? अपनी सीट ये लोग बेच देते हैं, टीटीई को भी पता रहता है।

