Home Viralबिहार के जमुई में छात्रा से यौन उत्पीड़न का मामला, अबतक क्या-क्या हुआ?

बिहार के जमुई में छात्रा से यौन उत्पीड़न का मामला, अबतक क्या-क्या हुआ?

by BollywoodNewsAndMovie


बिहार के जमुई में एक प्रेमी जोड़े को घूमना भारी पड़ गया. शाम के वक्त जब यह दोनों एक सड़क से गुजर रहे थे, तो कुछ लोगों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ यौन उत्पीड़न जैसी गंभीर आपराधिक गतिविधि को अंजाम दिया. मामले ने तब तूल पकड़ा, जब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ. इससे बिहार में लड़कियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. वीडियो में एक शख्स लड़की को बेरहमी से सड़क से उठाकर दूसरी तरफ ले जाते हुए नजर आ रहा है.

इस वीडियो में दोनों प्रेमी जोड़े भीड़ से छोड़ने की गुहार लगाते हुए भी नजर आ रहे हैं. आइए विस्तार से समझते हैं पूरा घटनाक्रम, अबतक इस मामले में क्या कार्रवाई हुई है. 

जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने इस घटनाक्रम से जुड़े वीडियो की पुष्टी करते हुए कहा है कि छात्रा की पहचान की गई है. कुछ अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज की गई है. साथ ही इस मामले में तीन लोगों अरेस्ट किया गया है. मीडिया से बात करते हुए एसपी ने कहा है कि वायरल वीडियो शाम 7 बजे का है. यह दोनों छात्र और छात्रा कोचिंग के लिए गए थे. 

क्या है पूरा मामला? 
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल है, उसके मुताबिक, नाबालिग छात्र छात्रा मोपैड बाइक पर बैठे हैं. दोनों को भीड़ ने घेरा हुआ है. भीड़ में मौजूद लोगों की तरफ से लड़की का यौन उत्पीड़न किया जा रहा है. इस बीच लड़की साथ जो छात्र है, वो उसे लगातार बचाने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है. 

जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने पूरे घटनाक्रम के बारे में कहा है कि सुबह वीडियो हमारी संज्ञान में आया. इसमें दो नाबालिग स्टूडेंट कके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है. वीडियो के आधार पर ही विक्टिम की पहचान हुई है. उनके बयान लिए गए हैं. उन्हीं से जानकारी मिली है कि 19 सितंबर की शाम सात बजे ये लड़का और लड़की कोचिंग के लिए गए थे. 

उन्होंने कहा, ‘घटनास्थल वाली जगह पर दोनों फोटो शूट करने के लिए उस इलाके में गए थे. तभी इस तरह की घटना सामने आई. ये घटना जमुई थानाक्षेत्र की है. इस मामले में शामिल सभी लोगों की पहचान हो गई है. कार्रवाई की जा रही है. पीड़ितों ने इस घटनाक्रम को लेकर किसी तरह की आधिकारिक शिकायत नहीं दी थी. जब उनसे संपर्क किया तो आवेदन दिया गया. इस आधार पर एफआईआर दर्ज किया गई है. वीडियो में जो अपराधी तत्व थे, उन्हें चिन्हित किया गया. इसके अलावा घटना की जांच और कार्रवाई को लेकर एसडीओपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया. जो वीडियो है, उसे सोशल मीडिया से हटाने को लेकर कानूनी कार्रवाई कर दी गई है. जो एसआईआटी गठित हुई है, वो लगातार छापेमार कार्रवाई कर रही है. वीडियो के आधार पर तीन लोगों को अरेस्ट किया गया है.’ 

उन्होंने बताया, ‘यह तीनों मढ़वा गांव के हैं. यह गांव जमुई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है. वीडियो के आधार पर कुछ लोगों को चिन्हित किया गया है. उनको भी गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जा रही है. पांच लोगों की पहचान हुई है. हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है. एक मोबाइल भी बरामद किया गया है. इसमें घटना का वीडियो है. इससे स्पष्ट है कि उनके द्वारा वीडियो बनाया गया. वीडियो के बाद ही पीड़िता से संपर्क किया गया.’

घटनाक्रम पर राहुल से लेकर तेजस्वी तक क्या बोले? 

इधर इस पूरे मामले पर राजनीतिक बयानबाजी भी देखने को मिली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा है कि बिहार के जमुई का एक वीडियो बहुत बैचेन करने वाला है. 10वीं क्लास के एक छात्र और छात्रा को रास्ते में जबरदस्ती रोक लिया गया. उन्हें प्रताड़ित किया गया. अपमानित किया गया. छात्रा के साथ उत्पीड़न किया गया. बच्ची हाथ जोड़कर उसे जाने की विनती करती रही. मगर गुंडे उसे गलत तरीके से छूते रहे. खींचतान करते रहे. इन लोगों को ऐसी बदतमीजी करने का हक किसने दिया? यह संस्कृति नहीं है, पितृसत्ता है. यह सोच किसी भी पुरुष का किसी लड़की के शरीर, उसके आने-जाने और उसकी पसंद और नापसंद पर कंट्रोल है.इसके अलावा राहुल गांधी ने कड़ी से कड़ी सजा की मांग भी की है. 

वहीं इस पूरे घटनाक्रम पर तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा, ‘बिहार में अराजक स्थिति उत्पन्न हो चुकी है. बिहार में अब कहीं भी, कभी भी कोई भी छात्रा और महिला सुरक्षित नहीं है. गुंडे अपराधई अब दिनदहाड़े स्कूलों, कॉलेज और घरों में घुसकर अपराध कर रहे हैं.’

तेज प्रताप बोले- कार्रवाई के नाम पर रैंडम व्यक्ति को अरेस्ट किया
इधर, इस मामले पर जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने कहा है कि यह देश और खासकर बिहार के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब एक युवक और युवती साथ बाहर निकले तो स्थानीय लोगों ने माहौल खऱाब करने का काम किया. इसके लिए बिहार सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है. मुख्यमंत्री को इसका जवाब देना चाहिए. अगर वे जवाब नहीं देते हैं, तो हमारी पार्टी बिहार में भूख हड़ताल करेगी. विरोध प्रदर्शन शुरू करेगी. युवाओं खासकर महिलाओं और लड़कियों को परेशान किया जा रहा है. पुलिस की कार्रवाई के बारे में कहूं तो उन्होंने मुख्य आरोपी पकड़ने की बजाय शायद किसी निर्दोष या किसी रैंडम व्यक्ति को अरेस्ट कर लिया है. सिर्फ सरकार को यह दिखाने के लिए कि गिरफ्तारी हो गई है. फिर भी असली दोषी, मुख्य अपराधी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. दोषी पक्ष के खिलाफ कार्रवाई होना चाहिए. सरकार से हमारी यही मांग है. 

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत बोलीं- बिहार का जंगलराज

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा है कि बिहार का जंगलराज. जमुई में दरिंदो ने नाबालिग लड़की और लड़के के साथ दुर्व्यवहार किया. दरिंदो के सामने लड़की हाथ जोड़ती रही. गुहार लगाती रही. लेकिन वे लड़की को नोचते और दबोचते रहे.  आज बिहार की BJP सरकार में बच्चियां, महिलाएं असुरक्षित हैं. लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से बर्बाद है.



Source link

You may also like

Leave a Comment