Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20 : कॉन्फिडेंस 200%, सुर 2%… पापा के नाम से एंट्री, अब मीम्स में छाईं रीति तिवारी; बिग बॉस में क्यों हो रही ट्रोलिंग?

Bigg Boss 20 : कॉन्फिडेंस 200%, सुर 2%… पापा के नाम से एंट्री, अब मीम्स में छाईं रीति तिवारी; बिग बॉस में क्यों हो रही ट्रोलिंग?

by BollywoodNewsAndMovie


Bigg Boss 20 : ही-ही-ही-ही हंस देलें रिंकिया के पापा… गाते हुए भोजपुरी स्टार और सांसद मनोज तिवारी अपनी बेटी रीति को बिग बॉस 20 में लाए थे, जिसके कारण उन्होंंने खूब सुर्खियां बटोरीं। शो के मंच पर उन्होंने सलमान खान के सामने अपना स्वैग दिखाया और सिंगिंग टैलेंट भी पेश किया। सलमान ने उनकी तारीफ करते हुए उन्हें आगे बढ़ने और पिता का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दी थीं। हालांकि, बिग बॉस हाउस में कदम रखने के बाद रीति को तारीफ से ज्यादा ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

पिता की पहचान से अलग बनाना चाहती हैं अपनी जगह

रीति ने शो में बताया था कि बचपन से ही उन्हें मनोज तिवारी की बेटी होने के कारण कई तरह की पाबंदियों का सामना करना पड़ा। उन्हें उठने-बैठने, बात करने और हंसने तक को लेकर समझाया जाता था। रीति का कहना है कि वह अब अपनी अलग पहचान बनाना चाहती हैं, लेकिन शो में करीब दो हफ्ते बिताने के बाद भी वह पिता की पहचान के साये से पूरी तरह बाहर निकलती नजर नहीं आ रही हैं। उनका संभलकर गेम खेलना दर्शकों को खास प्रभावित नहीं कर पा रहा।

सिंगिंग को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग

रीति की सिंगिंग स्टाइल सोशल मीडिया पर मीम्स का विषय बन गई है। कुछ यूजर्स ने उनके सुरों का मजाक उड़ाते हुए उनकी तुलना ढिंचैक पूजा से की। एक यूजर ने लिखा, “कॉन्फिडेंस 200 प्रतिशत और सुर 2 प्रतिशत।” वहीं, कुछ लोगों ने उनकी गायिकी पर तीखी टिप्पणियां कीं।

काजी तौकीर से हुईं इनसिक्योर

शो में काजी तौकीर को ‘रॉकस्टार’ कहे जाने पर रीति ने कनिका मान से अपनी नाराजगी साझा की थी। इस दौरान उनकी असुरक्षा और भावनाएं सामने आईं। अब रीति के सामने चुनौती है कि वह ट्रोलिंग से प्रभावित हुए बिना अपनी असली पर्सनैलिटी दिखाएं और गेम में मजबूत वापसी करें।



Source link

You may also like

Leave a Comment