Home Box Officeकरीना कपूर की फिल्म ‘दायरा’ हिट है या फ्लॉप? चार दिनों में कितना बजट वसूला, जानें

करीना कपूर की फिल्म ‘दायरा’ हिट है या फ्लॉप? चार दिनों में कितना बजट वसूला, जानें

by BollywoodNewsAndMovie


करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘दायरा’ 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इस क्राइम इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर को क्रिटिक्स से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला, लेकिन फिल्म पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों के लिए तरसती नजर आई. भारत में फिल्म की चार दिनों की कुल नेट कमाई 4.95 करोड़ रुपये हो गई है. चलिए जानते हैं कि ‘दायरा’ ने रिलीज के चार दिनों में अपने बजट का कितना फीसदी वसूल किया है.

चार दिनों में इतनी हुई कमाई

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘दायरा’ की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत धीमी रही. फिल्म ने पहले दिन 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.
  • हालांकि, वीकेंड पर इसकी कमाई में थोड़ा उछाल देखने को मिला. शनिवार और रविवार को फिल्म ने 1.75-1.75 करोड़ रुपये कमाए.
  • वहीं, चौथे दिन यानी सोमवार को इसकी कमाई लाखों में सिमट गई. मंडे को फिल्म ने 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया.
  • इसके साथ ही चार दिनों में ‘दायरा’ का कुल इंडिया नेट कलेक्शन करीब 5 करोड़ रुपये हो गया.

55 करोड़ के बजट में बनी है ‘दायरा’

  • टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘दायरा’ का कुल बजट करीब 55 करोड़ रुपये है. वहीं, चार दिनों में फिल्म ने करीब 5 करोड़ रुपये की कमाई की है.
  • इस हिसाब से फिल्म अपने कुल बजट का करीब 9.09% ही बॉक्स ऑफिस से वसूल कर पाई है. इसे हिट होने के लिए अपनी लागत से दुगनी कमाई करनी होगी.
  • फिल्म की कमाई को देखते हुए इसके लिए आगे की राह मुश्किल नजर आ रही है. अब देखने वाली बात होती कि ये फिल्म दूसरे वीकेंड तक कैसा परफॉर्म कर पाती है. 

करीना कपूर की फिल्म 'दायरा' हिट है या फ्लॉप? चार दिनों में कितना बजट वसूला, जानें

ये भी पढ़ें:- कैटरीना कैफ की मां ने ठुकराई शहर की चकाचौंध, गांव में बिना AC-बिजली ऐसे जीती हैं सादगी भरी जिंदगी

‘दायरा’ के सामने बड़ी चुनौती
‘दायरा’ के लिए बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला भी आसान नहीं है. सिनेमाघरों में ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ जैसी फिल्में दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं. दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं. वहीं, ‘दायरा’ के साथ रिलीज हुई कुणाल खेमू की फिल्म ‘वाइब’ भी बॉक्स ऑफिस पर इससे ज्यादा कमाई कर रही है. 

करीना कपूर की फिल्म 'दायरा' हिट है या फ्लॉप? चार दिनों में कितना बजट वसूला, जानें

क्या है ‘दायरा’ की कहानी?
‘दायरा’ एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसमें करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी 2019 के हैदराबाद गैंगरेप और एनकाउंटर मामले से प्रेरित है. इसमें पुलिस एनकाउंटर, न्याय व्यवस्था और कानून के दायरे जैसे गंभीर मुद्दों को दिखाया गया है. 

करीना कपूर की फिल्म 'दायरा' हिट है या फ्लॉप? चार दिनों में कितना बजट वसूला, जानें

फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन डीसीपी रमन कुमार के किरदार में हैं, जो गंभीर अपराध के आरोपियों का एनकाउंटर कर उन्हें तुरंत सजा देने में विश्वास रखते हैं. वहीं, करीना कपूर खान डीसीपी अजूनी कोहली की भूमिका निभा रही हैं, जिन्हें इस एनकाउंटर की जांच की जिम्मेदारी मिलती है. 

ये भी पढ़ें:- ‘हनुमान अंश’ ने मंडे को भी छापे करोड़ों, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का जलवा कायम, ‘दायरा’-‘वाइब’ का हाल बेहाल



Source link

You may also like

Leave a Comment