Home ViralGodda News: अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में नाबालिग पर केस, Godda Hindi News

Godda News: अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में नाबालिग पर केस, Godda Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Godda News: पोड़ैयाहाट। पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला को कथित रूप से परेशान करने और उसका आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने थाना कांड संख्या 105/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि महिला का पति मजदूरी के सिलसिले में बाहर रहता था। इसी दौरान नाबालिग द्वारा महिला को बार-बार फोन कर परेशान किए जाने का आरोप है। पति के घर लौटने पर महिला ने उसे मामले की जानकारी दी। इसके बाद पति ने नाबालिग के परिजनों को इसकी जानकारी दी।

बाद में दोनों पक्षों को थाना बुलाया गया था, जहां आपसी समझौता हो गया था। आरोप है कि समझौते के बाद भी नाबालिग ने महिला को परेशान करना जारी रखा। सितंबर में कथित वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। इसके कुछ दिनों बाद वीडियो गांव के एक ग्रुप में प्रसारित किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद महिला ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि महिला के आवेदन पर कांड दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।



Source link

You may also like

Leave a Comment