Home Box OfficeMirzapur The Movie के मुन्ना भैया को लोग क्यों भेजते थे रफी साहब के गाने? दिव्येंदु ने सुनाया मजेदार किस्सा

Mirzapur The Movie के मुन्ना भैया को लोग क्यों भेजते थे रफी साहब के गाने? दिव्येंदु ने सुनाया मजेदार किस्सा

by BollywoodNewsAndMovie


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जब दर्शकों को कुछ पसंद आ जाता है, तो वह उसे सिर-आंखों पर बिठा लेते हैं। कुछ ऐसा ही किरदार था मिर्जापुर के मुन्ना भैया का, जिसे दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला। सीरीज में प्यार पाने वाले दिव्येंदु शर्मा जब मिर्जापुर-द मूवी (Mirzapur The Movie) के साथ बड़े परदे पर उसी किरदार में लौटे तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था।

अब हाल ही में एक मजेदार किस्सा शेयर करते हुए मुन्ना भैया ने बताया कि जब उन्होंने क्राइम थ्रिलर सीरीज में काम किया था, तो लोगों ने उन्हें मोहम्मद रफी और कुमार सानू के गाने खूब भेजे।

क्यों लोग भेजते थे मुन्ना भैया को सैड सॉन्ग?

दिव्येंदु शर्मा (Divyendu Sharma) ने अपने उन दिनों को याद किया जब मिर्जापुर सीरीज के तीसरे सीजन में उन्हें मार दिया गया था और लोग मेकर्स से एक्टर को वापिस लाने की डिमांड कर रहे थे। एक्टर ने बताया, “जब लोगों ने तीसरे सीजन में देखा कि मुन्ना अब नहीं आने वाला है, उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है, तो वह भावुक हो गए थे। मुझे भावुक रील इंस्टाग्राम पर भेजकर कहते थे कि लौट आओ मुन्ना भैया।”

मुन्ना भैया से घर-घर में मशहूर हुए एक्टर ने आगे कहा, “कई रील पर तो मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi) साहब और कुमार सानू(Kumar Sanu) के इमोशनल गाने लगे होते थे। एक दो रील्स को देखकर तो मैं भी भावुक हो गया कि मुन्ना वापस आ जाओ।हम कलाकार इसी प्यार के लिए काम करते है।”

munna

मिर्जापुर द मूवी बॉक्स ऑफिस पर कर रही है अच्छा बिजनेस

दिव्येंदु शर्मा ने बातचीत के दौरान ये भी कहा कि भले ही वह अब कमर्शियल फिल्में ज्यादा कर रहे हों, लेकिन आज भी उनका फेवरेट आर्ट और इंडिपेंडेंट सिनेमा है। मिर्जापुर द मूवी की बात करें तो इस फिल्म में सिर्फ मुन्ना भैया का किरदार ही वापिस नहीं लौटा था, बल्कि कई और नए सितारे जैसे रवि किशन, मोहित मलिक और जितेंद्र कुमार की फिल्म में एंट्री हुई थी।

Untitled design - 2026-09-18T090216.899

फरहान अख्तर के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म की कमाई की बात करें तो वर्ल्डवाइड और घरेलू बॉक्स ऑफिस दोनों ही जगह ये फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जहां इस फिल्म ने 219.70 करोड़ का नेट कलेक्शन किया तो वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई 319.79 करोड़ तक की हुई है। ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 58.25 करोड़ का कलेक्शन किया है।



Source link

You may also like

Leave a Comment