Home Box OfficeMirzapur Vs Daayra Vs Vibe: ‘मिर्जापुर’ ने फिर पलटी बॉक्स ऑफिस की बाजी, 19वें दिन बढ़ी कमाई, जानें ‘वाइब’-‘दायरा’ का हाल

Mirzapur Vs Daayra Vs Vibe: ‘मिर्जापुर’ ने फिर पलटी बॉक्स ऑफिस की बाजी, 19वें दिन बढ़ी कमाई, जानें ‘वाइब’-‘दायरा’ का हाल

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

Mirzapur Vs Daayra Vs Vibe: बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त तीन अलग-अलग फिल्मों की कहानी देखने को मिल रही है. जहां ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 300 करोड़ क्लब में एंट्री के बाद भी अपनी पकड़ बनाए हुए है. वहीं, ‘वाइब’ और ‘दायरा’ की कमाई अभी करोड़ों के शुरुआती आंकड़ों में घूम रही है. तीनों फिल्मों के ताजा कलेक्शन सामने आ गए हैं.

नई दिल्ली. इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों एक्शन, थ्रिलर और ड्रामा फिल्मों का दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है. एक तरफ जहां लंबे समय से थिएटर्स में टिकी ‘मिर्जापुर द मूवी’ का भौकाल 19वें दिन भी देखने को मिला. वहीं, हाल ही में रिलीज कुणाल खेमू की ‘वाइब’ और करीना कपूर खान की ‘दायरा’ अपने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर पैर जमाने की कोशिश कर रही हैं. मंगलवार को कैसा रहा बॉक्स ऑफिस का हाल चलिए बताते हैं.

पंकज त्रिपाठी और अली फजल स्टारर सुपरहिट फ्रेंचाइजी पर आधारित ‘मिर्जापुर: द मूवी’ अपनी रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी मजबूत पकड़ बनाए हुए है. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की कमाई रिलीज के 19वें दिन भी जारी रही. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 4,419 शोज के जरिए भारत में 2.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इससे फिल्म का भारत में अब तक का नेट कलेक्शन 219.70 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं भारत में फिल्म की ग्रॉस कमाई 261.54 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है. फाइल फोटो. 

विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म का प्रदर्शन जारी है. 19वें दिन ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने ओवरसीज मार्केट से 0.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही विदेशों में फिल्म की कुल ग्रॉस कमाई 58.25 करोड़ रुपये हो गई है. भारत और विदेशों की कमाई जोड़ने के बाद फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 319.79 करोड़ रुपये है. फाइल फोटो. 

Add News18 as
Preferred Source on Google

खास बात यह है कि 19वें दिन फिल्म की नेट कमाई में पिछले दिन के मुकाबले बढ़त देखने को मिली. 18वें दिन फिल्म ने 1.90 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि 19वें दिन यह आंकड़ा बढ़कर 2.10 करोड़ रुपये पहुंच गया. यानी एक दिन में करीब 10.5 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज हुई. फाइल फोटो. 

5 दिन पहले सिनेमाघरों में दस्तक देने कुणाल खेमू की फिल्म ‘वाइब’ के लिए मंगलवार का दिन राहत भरा रहा. सैकनिल्क के मुताबिक,  फिल्म ने अपने 5वें दिन 2,553 शो के जरिए 1.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. सोमवार को 0.90 करोड़ रुपये कमाने वाली इस फिल्म की कमाई में मंगलवार को 27.8% का शानदार उछाल देखने को मिला. फाइल फोटो. 

पांच दिनों के सफर के बाद ‘वाइब’ का भारत में कुल नेट कलेक्शन 9.50 करोड़ और इंडिया ग्रॉस 11.35 करोड़ रुपये हो चुका है. विदेशी बाजारों से फिल्म ने 5वें दिन 0.25 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसका ओवरसीज ग्रॉस 1.75 करोड़ रुपये तक पहुंचाय फिल्म का अब तक का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 13.10 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है. फाइल फोटो. 

करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की ‘दायरा’ की बात करें तो फिल्म की रफ्तार फिलहाल धीमी बनी हुई है. सैकनिल्क के मुताबिक, पांचवें दिन फिल्म ने 1,493 शोज के जरिए भारत में 0.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 5.50 करोड़ रुपये हो गया है. भारत में फिल्म की कुल ग्रॉस कमाई 6.60 करोड़ रुपये बताई गई है. फाइल फोटो. 

ओवरसीज मार्केट में ‘दायरा’ ने पांचवें दिन 0.20 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. इससे विदेशों में फिल्म की कुल कमाई 1.95 करोड़ रुपये हो गई है. भारत और ओवरसीज कलेक्शन को मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 8.55 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. ‘दायरा’ के पांचवें दिन के कलेक्शन में पिछले दिन के मुकाबले कोई बदलाव नहीं हुआ. चौथे दिन भी फिल्म ने 0.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था और पांचवें दिन भी यही आंकड़ा रहा. फाइल फोटो. 

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

You may also like

Leave a Comment