Home Viralअनिरुद्धाचार्य के दरबार में पहुंचा अजीब शख्स, सीधे सवालों के दिए उल्टे जवाब

अनिरुद्धाचार्य के दरबार में पहुंचा अजीब शख्स, सीधे सवालों के दिए उल्टे जवाब

by BollywoodNewsAndMovie


अनिरुद्धाचार्य को कौन नहीं जानता. इंटरनेट पर लोग उन्हें पूकी बाबा के नाम से जानते हैं. अक्सर अनिरुद्धाचार्य के दरबार में ऐसे लोग आते हैं जो उल्टे सीधे सवाल कर अनिरुद्धाचार्य को कई बार बोर कर देते हैं. लेकिन इस बार तो हद ही हो गई. अनिरुद्धाचार्य के दरबार में एक ऐसा शख्स पहुंच गया जो सुन नहीं सकता था, उसे लेकर परिवार भी काफी परेशान रहता था, जिसके बाद उसे अनिरुद्धाचार्य के दरबार में लाया गया और फिर लोगों को पता चला कि घर वाले उसके बहरेपन से नहीं बल्कि उसके उल्टे सीधे जवाब से परेशान रहते हैं.

अनिरुद्धाचार्य के दरबार में पहुंचा अजीब शख्स

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें अनिरुद्धाचार्य के दरबार में एक शख्स आता है जो अपने साथ एक श्रवण बाधित शख्स को लाया है और कहता है कि महाराज मैं इससे बहुत परेशान रहता हूं और अब आप ही इससे बात कीजिए. इसके बाद अनिरुद्धाचार्य उस शख्स से जैसे ही उसका नाम पूछते हैं वैसे ही वो शख्स कहता है कि नहीं स्वामी जी मैं चाय नहीं पिऊंगा.  जब अनिरुद्धाचार्य उससे राधे बोलते हैं तो वह जय हिंद कहने लगता है जिसके जवाब में अनिरुद्धाचार्य भी जय हिंद जय भारत कहते हैं. इसके बाद अनिरुद्धाचार्य पूछते हैं कि क्या नाम है तो शख्स कहता है कि काम ठीक चल रहा है गुरुजी मैं बस कर्म करता हूं इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं.

सीधे सवालों को देने लगा उल्टे जवाब

इसके बाद अनिरुद्धाचार्य उससे पूछते हैं कि सवाल क्या है आपका तो शख्स कुछ और समझकर कहता है कि मैं आऊंगा वृंदावन भी आऊंगा. इसके बाद सभी लोग हंसने लगते हैं. फिर अनिरुद्धाचार्य उससे कहते हैं कि प्रश्न करो तो वो कहता है कि शादी भी करुंगा लेकिन अभी लोग ड्रम में डाल रहे हैं पहाड़ से धक्का दे रहे हैं. इसके बाद अनिरुद्धाचार्य भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग इसे लेकर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें : पार्टी करने गए लोगों ने रेस्टोरेंट पर जमकर खाया खाना, बिल आया 62 लाख

यूजर्स ने काट दी मौज

वीडियो को a1edit2026 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…इस तरह के सारे लोग बाबा को ही क्यों मिलते हैं. एक और यूजर ने लिखा…भाई बस कर दे मेरी हंसी नहीं रुक रही. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ये आया ही बाबा के मजे लेने के लिए है.

यह भी पढ़ें : बाइक के पीछे पिंजरा बनाकर ठूंसे 5 बच्चे, वीडियो वायरल





Source link

You may also like

Leave a Comment