Home Viralशिमला माल रोड पर टूरिस्ट कपल भूला मर्यादा, बीच सड़क गाली-गलौज के बाद महिला को मारे थप्पड़ और लातें

शिमला माल रोड पर टूरिस्ट कपल भूला मर्यादा, बीच सड़क गाली-गलौज के बाद महिला को मारे थप्पड़ और लातें

by BollywoodNewsAndMovie


जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक कपल का मारपीट का वीडियो सामने आया है। शिमला माल रोड पर देर रात का यह घटनाक्रम है। सड़क पर लेटी महिला पहले व्यक्ति को गालियां निकालती है, इसके बाद व्यक्ति उसकी बेरहमी से पिटाई कर देता है। इसके बाद महिला जोर-जोर से चीखती है। माल रोड से ऊपर रिज की तरफ खड़े किसी व्यक्ति ने इस घटनाक्रम को कैमरे में रिकॉर्ड किया है।

वीडियो वायरल होने के बाद शिमला पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस महिला व व्यक्ति दोनों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार मामले में फिलहाल किसी की ओर से शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है।

नहीं हो पाई पहचान

इस घटना के कारणों और इसमें शामिल लोगों की पहचान को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि किसी व्यक्ति ने रात के समय घटना का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया।



Source link

You may also like

Leave a Comment