HomeViralकानपुर:ओवैसी बोलते रहे…लोग एक दूसरे पर बरसाते रहे कुर्सियां, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल – Owaisi Kept Speaking… People Hurled Chairs At Each Other; Video Goes Viral On Social Media
कानपुर:ओवैसी बोलते रहे…लोग एक दूसरे पर बरसाते रहे कुर्सियां, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल – Owaisi Kept Speaking… People Hurled Chairs At Each Other; Video Goes Viral On Social Media
{“_id”:”6ab403dc397567bea00d98a1″,”slug”:”owaisi-kept-speaking-people-hurled-chairs-at-each-other-video-goes-viral-on-social-media-2026-09-23″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कानपुर: ओवैसी बोलते रहे…लोग एक दूसरे पर बरसाते रहे कुर्सियां, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 23 Sep 2026 10:26 PM IST
बाबूपुरवा के ईदगाह मैदान में रविवार को एआईएमआईएम प्रमुख की जनसभा हुई थी। 45 सेकेंड का मारपीट और कुर्सी चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जनसभा में मारपीट का मामला – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाबूपुरवा ईदगाह मैदान में रविवार को हुई एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की जनसभा के दौरान कुर्सियां और थप्पड़ चलने का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल रहा। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। वीडियो में ओवैसी लोगों से शांति रखने की अपील करते रहे लेकिन लोगों पर इसका असर नहीं पड़ा। लोगों ने एक दूसरे पर जमकर कुर्सियां चलाईं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस वीडियो के आधार पर विवाद करने वाले युवकों की तलाश कर रही है। दावा है कि जनसभा के दौरान लोगों में कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद हुआ था। एसीपी बाबूपुरवा वीरेंद्र विक्रम ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। किसी पक्ष ने अब तक तहरीर नहीं दी है।