Home Viralहथियार लहराकर बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने दबोच लिया – Bagaha Youth arrested after video with a weapon goes viral sks

हथियार लहराकर बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने दबोच लिया – Bagaha Youth arrested after video with a weapon goes viral sks

by BollywoodNewsAndMovie


बिहार के बगहा में सोशल मीडिया पर वीडियो बनाना एक युवक को महंगा पड़ गया. उसे सलाखों के पीछे जाना पड़ा. दरअसल युवक ने हथियार लहराते हुए वीडियो बनाया था और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. जब ये वीडियो वायरल हुआ और पुलिस तक पहुंचा तो एक्शन शुरू हुआ. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

हथियार के रील बनाना पड़ा महंगा-
सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए हथियार लहराते हुए रील बनाना एक युवक को भारी पड़ गया. हाथ में हथियार लेकर बनाई गई रील जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई, पुलिस हरकत में आ गई. वीडियो की जांच के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया. अब उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है.

युवक का नाम बालाधन यादव-
ये मामला बगहा के चौतरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पतिलार गांव का है. पुलिस ने जिस युवक को गिरफ्तार किया है, उसकी पहचान बालाधन यादव के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि युवक ने हथियार के साथ वीडियो बनाया था और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया था. इसके बाद जैसे ही वीडियो वायरल हुआ और इसकी भनक पुलिस को लगी. पुलिस एक्टिव हो गई और युवक की तलाश शुरू कर दी.

वायरल वीडियो ने खोल दिया राज-
वीडियो सामने आते ही पुलिस ने इसकी जांच शुरू की. जांच के बाद युवक की पहचान की गई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक के पास हथियार कहां से आया और उसने किस वजह से हथियार के साथ वीडियो बनाया था.

युवक गिरफ्तार- पुलिस
बगहा एसडीपीओ निहार भूषण ने बताया कि हथियार लहराने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसे जेल भेजा जा रहा है. यानी जिस हथियार के साथ युवक सोशल मीडिया पर रील बनाकर अपना दबदबा दिखा रहा था, वही वीडियो उसकी गिरफ्तारी की वजह बन गया.

ये भी पढ़ें:

 



Source link

You may also like

Leave a Comment