Home Viralजमुई के बाद अब समस्तीपुर में लड़की के साथ बैड टच! कई युवकों ने की छेड़खानी

जमुई के बाद अब समस्तीपुर में लड़की के साथ बैड टच! कई युवकों ने की छेड़खानी

by BollywoodNewsAndMovie


बिहार के जमुई में नाबालिग लड़की के साथ बदसलूकी का मामला अभी चर्चा में ही था कि अब समस्तीपुर से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है. समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव में एक लड़की के साथ कुछ युवकों द्वारा छेड़खानी, गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

बताया जा रहा है कि बुधवार (23 सितंबर) की शाम एक लड़की एक लड़के के साथ जगतसिंहपुर गांव के बांध बाइपास रोड से गुजर रही थी. इसी दौरान लड़की रास्ते में रुककर फोटो ले रही थी.

पटना में पूर्व पार्षद पर ताबड़तोड़ फायरिंग, अपार्टमेंट में घुसकर हमला

आरोप है कि तभी आसपास के कुछ युवक वहां पहुंच गए और लड़की के साथ गाली-गलौज करने लगे. इसके बाद उसके साथ छेड़खानी और बैड टच किए जाने का भी आरोप है.

इसी दौरान किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया. कुछ समय बाद यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और पुलिस ने जांच शुरू कर दी.

युवकों की पहचान करने की कोशिश रही

स्थानीय लोगों के मुताबिक, वायरल वीडियो में नजर आ रहे युवक जगतसिंहपुर गांव के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं. हालांकि, अभी पुलिस ने किसी आरोपी की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है.

जमुई कांड का आरोपी हरेराम यादव पहुंचा कोर्ट, वकील ने जड़ा थप्पड़

आरोपियों पर होगी कार्रवाई- पुलिस

वीडियो सामने आने के बाद समस्तीपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है. एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि मामला अतिसंवेदनशील है और आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस घटना की जगह, वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान की जांच कर रही है.

फिलहाल पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि घटना में कौन-कौन लोग शामिल थे और वायरल वीडियो में किए जा रहे दावों की पूरी सच्चाई क्या है.



Source link

You may also like

Leave a Comment