रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र में थाने के बगल में फल विक्रेता लौकुश और ऑटो चालक उपेंद्र सिंह के बीच मारपीट हुई। यह विवाद ठेले के सामने ऑटो खड़ा करने को लेकर शुरू हुआ था।
दोनों पक्षों में खूब मारपीट हुई। इस दौरान तराजू-बांट और डंडों से भी हमला किया गया। मारपीट में दोनों पक्षों के कुछ और लोग भी शामिल हो गए।
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में लग गई है।
थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलते ही नियमों के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।