Home ViralOrai News: तहसील परिसर में युवक ने महिला को पीटा, वीडियो वायरल, Orai Hindi News

Orai News: तहसील परिसर में युवक ने महिला को पीटा, वीडियो वायरल, Orai Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Orai News: कोंच। संवाददाता तहसील परिसर में शुक्रवार की दोपहर उस समय हड़कंप मच गया कि जब एक युवक ने अधिवक्ता के बस्ते पर एक महिला के साथ मारपीट कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर गाली-गलौज, अभद्रता, जान से मारने की धमकी देने और जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि हिन्दुस्तान ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।कानपुर निवासी वंदना शुक्ला ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शुक्रवार दोपहर कोंच तहसील परिसर आई थी।

इसी दौरान उसका एक रिश्तेदार युवक अनूप निवासी कोंच वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर युवक ने उसके साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इसके बाद उसे जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से मारपीट की गई। घटना के दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। महिला ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक अनूप के खिलाफ सबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

You may also like

Leave a Comment