Home ViralMandi News:महिला की पिटाई, वीडियो वायरल – Woman Beaten Up; Video Goes Viral

Mandi News:महिला की पिटाई, वीडियो वायरल – Woman Beaten Up; Video Goes Viral

by BollywoodNewsAndMovie


मंडी। शहर के इंदिरा मार्केट के पास शुक्रवार शाम करीब पांच बजे एक महिला और दो महिलाएं अचानक आपस में उलझ गईं। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान एक महिला ने दूसरी महिला को थप्पड़ जड़ दिए। जबकि एक युवती ने भी पहली महिला के साथ मिलकर दूसरी महिला की पिटाई कर डाली। दूसरी महिला शहर में दुकानदार है। घटना का किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में महिलाएं आपस में मारपीट करती नजर आ रही हैं। कुछ देर तक मौके पर हंगामे की स्थिति बनी रही। महिलाओं के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। उधर, एसपी विनोद कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत मिली है। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। संवाद




Source link

You may also like

Leave a Comment