Home Box OfficeHanuman Ansh And Mirzapur The Movie Box Office Collection Know Total Earning Of Vibe And Daayra – Entertainment News: Amar Ujala

Hanuman Ansh And Mirzapur The Movie Box Office Collection Know Total Earning Of Vibe And Daayra – Entertainment News: Amar Ujala

by BollywoodNewsAndMovie


सार

Box Office Collection: ‘हनुमान अंश’ ने 49वें दिन भी चौंकाया है। वहीं ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। जानिए ‘वाइब’ और ‘दायरा’ ने कितना कलेक्शन किया है।

 


बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
– फोटो : अमर उजाला









बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों नई फिल्में ‘वाइब’ और ‘दायरा’ कुछ खास नहीं कर पा रही हैं। वहीं सिनेमाघरों में पहले से चल रही फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ अच्छा कलेक्शन कर रही है। ‘हनुमान अंश’ तो हर दिन नए रिकॉर्ड तोड़ रही है। जानिए आज गुरुवार को सभी फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है।


मिर्जापुर द मूवी
– फोटो : सोशल मीडिया

‘मिर्जापुर द मूवी’ का कलेक्शन 
पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की अदाकारी वाली फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ की रिलीज का आज 21वां दिन है। अब भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। तीसरे बुधवार को इसने 1.75 करोड़ रुपये कमाए थे। तीसरे गुरुवार को इसने खबर लिखे जाने तक 1.09 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसके साथ ही इसका टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 222.59 करोड़ रुपये हो गया है।


रेसिडेंट ईविल
– फोटो : एक्स

कितना हुआ ‘रेसिडेंट ईविल’ का कलेक्शन?

  • हॉलीवुड हॉरर फिल्म ‘रेसिडेंट ईविल’ नई रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्मों ‘वाइब’ और ‘दायरा’ से बेहतर प्रदर्शन कर रही है।
  • हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत कमाई कर रही है।
  • पहले बुधवार को इसने 1.45 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • आज सातवें दिन खबर लिखे जाने तक इसने 82 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।
  • इसके साथ इसका टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 14.52 करोड़ रुपये हो गया है।

रैदास- एक विचार: मेकर्स ने जारी किया पोस्टर; संत गुरु रविदास के जीवन पर आधारित होगी फिल्म


हनुमान अंश
– फोटो : सोशल मीडिया

‘हनुमान अंश’ का दबदबा कायम
फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज का आज 49वां दिन है। रिलीज के इतने दिन होने के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। बुधवार को इसने 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। आज खबर लिखे जाने तक इसने 2.92 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसके साथ इस फिल्म का टोटल कलेक्शन ₹287.60 करोड़ रुपये हो गया है। देर रात इस फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी हो सकती है।


वाइब, दायरा
– फोटो : सोशल मीडिया

क्या है ‘वाइब’ और ‘दायरा’ का हाल?

  • कुणाल खेमू की अदाकारी वाली फिल्म ‘वाइब’ को रिलीज हुए 7 दिन हो चुके हैं। 
  • सिनेमाघरों में यह फिल्म दर्शकों को तरस रही है। 
  • आज गुरुवार को इसने खबर लिखे जाने तक 56 लाख रुपये कमाए हैं।
  • इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 11.01 करोड़ रुपये हो गया है।
  • ‘दायरा’ की रिलीज का भी आज सातवां दिन है। इसमें करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन हैं। 
  • बुधवार को इस फिल्म ने 45 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। 
  • आज गुरुवार को खबर लिखे जाने तक इसने सिर्फ 31 लाख रुपये कमाए हैं।
  • इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 6.26 करोड़ रुपये हो गया है। 



Source link

You may also like

Leave a Comment