Home Box Office130 करोड़ के बजट और 92% का हुआ घाटा, जानें- अक्षय की ‘हैवान’ का कितना रहा क्लोजिंग कलेक्शन?

130 करोड़ के बजट और 92% का हुआ घाटा, जानें- अक्षय की ‘हैवान’ का कितना रहा क्लोजिंग कलेक्शन?

by BollywoodNewsAndMovie


अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ काफी उम्मीदों के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर फुस्स साबित हुई. शॉकिंग बात ये है कि ये फिल्म सिर्फ दो हफ्ते में ही सिनेमाघरों से हट गई. पहले हफ्ते में ही फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप होने के संकेत मिल गए थे, और दूसरे हफ्ते के आखिर तक यह बिना कोई छाप छोड़े ही सिमट गई.

Continues below advertisement

अक्षय के लिए यह अब तक की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में से एक साबित हुई है, और बॉलीवुड के लिए भी हाल के समय की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में से एक है. चलिए यहां जानते हैं कि ‘हैवान’ को कितना नुकसान झेलना पड़ा है.  

कैसी रही ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस रिपोर्टक्राइम थ्रिलर ‘हैवान’ 11 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसे क्रिटिक्स से मिले-जुले रिव्यू मिले.  दरअसल कमजोर प्रमोशन और रीमेक होने की वजह से ये फिल्म रिलीज से पहले कोई माहौल नहीं बना पाई थी इसलिए यह फिल्म देखने वालों के बीच कोई खास एक्साइटमेंट नहीं जगा सकी.  फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो  ‘हैवान’ ने घरेलू स्तर पर सिर्फ 3 करोड़ रुपये (नेट) से शुरुआत की थी और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 9.92 करोड़ रुपये (नेट) की निराशाजनक कमाई के साथ अपना सफर खत्म किया. इसकी ग्रॉस कमाई 11.7 करोड़ रुपये  रही.

Continues below advertisement

वहीं  विदेशों में भी यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही और सिर्फ 3.35 करोड़ रुपये (ग्रॉस) ही कमा पाई. कुल मिलाकर, दुनिया भर में इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 15.05 करोड़ रुपये (ग्रॉस) रहा, इसी के साथ ये फिल्म अक्षय कुमार की सबसे कम कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. 

‘हैवान’ ने कितना झेला नुकसानखबरों के मुताबिक, ‘हैवान’ को 130 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था और इस लागत के मुकाबले इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 9.92 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। यानी, यह अपनी लागत का सिर्फ 7.63% ही वसूल पाई और इसे 120.08 करोड़ रुपये या 92.37% का भारी नुकसान उठाना पड़ा.

अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन के दोबारा साथ आने को देखते हुए, ये आंकड़े चौंकाने वाले हैं. इसी के साथ ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है. 

 



Source link

You may also like

Leave a Comment