Home Box Office‘द वन’ का दूसरे दिन धमाका, सिद्धार्थ मल्होत्रा की इन फिल्मों को बुरी तरह पछाड़ा | the Vvan

‘द वन’ का दूसरे दिन धमाका, सिद्धार्थ मल्होत्रा की इन फिल्मों को बुरी तरह पछाड़ा | the Vvan

by BollywoodNewsAndMovie


‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ 25 सितंबर को थिएटर में रिलीज हुई. फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म के गाने भी चर्चा में बने हैं. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म धमाल मचा रही है. दो दिन में फिल्म ने 19 करोड़ की कमाई कर ली है. आइए जानते हैं फिल्म ने दो दिन में क्या रिकॉर्ड बनाए.

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने शनिवार को 11 करोड़ की कमाई की. फिल्म को 6,887 शोज मिले. फिल्म को 34 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. पहले दिन फिल्म ने 8 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म को 6,746 शोज मिले और फिल्म को 26 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली.

फिल्म ने टोटल 19 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म ने ग्रॉस 22.60 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में शनिवार को 1.25 करोड़ कमाए. ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने टोटल 2.25 करोड़ कमा लिए हैं. दुनियाभर में फिल्म का कलेक्शन 24.85 करोड़  हो गया है.

‘द वन’ ने सिद्धार्थ मल्होत्रा की इन फिल्मों को पछाड़ा
पोस्ट कोविड एरा में दो दिन में कमाई के मामले में सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘द वन’ सबसे आगे है. फिल्म ने सिद्धार्थ की पोस्ट कोविड एरा की सभी फिल्मों को पछाड़ दिया है. ‘द वन’ ने दूसरे दिन 11 करोड़ कमाए. वहीं ‘थैंक गॉड’ ने दूसरे दिन 6 करोड़ कमाए थे. फिल्म ने दो दिन में टोटल 14.1 करोड़ का बिजनेस किया था.

वहीं फिल्म ‘परम सुंदरी’ ने दूसरे दिन 9.25 करोड़ कमाए थे. फिल्म को 10,743 शोज मिले थे. फिल्म सिर्फ 16 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली थी. फिल्म ने दो दिन में 16.50 करोड़ का कलेक्शन किया था. इस फिल्म में जाह्नवी कपूर फीमेल लीड रोल में थीं.

फिल्म ‘योद्धा’ की बात करें तो इस फिल्म ने दूसरे दिन 5.75 करोड़ कमाए थे. फिल्म को 7,389 शोज मिले थे. फिल्म को 17 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली थी. इस फिल्म ने टोटल 9.85 करोड़ का कलेक्शन किया था.

ये भी पढ़ें- ‘रामायण’ का नया पोस्टर रिलीज, राम-सीता और लक्ष्मण के रूप में दिखे रणबीर-साई और रवि

तमन्ना भाटिया की फिल्मों का कलेक्शन

वहीं तमन्ना भाटिया की फिल्मों की बात करें तो ‘द वन’ दूसरे दिन की कमाई के मामले में तीसरे नंबर पर है. पहले नंबर पर ‘हमशक्ल्स’ है. फिल्म ने 12.65 करोड़ कमाए थे. दूसरे नंबर पर ‘एंटरटेनमेंट’ है. फिल्म ने 11.50 करोड़ का बिजनेस किया था. तीसरे नंबर पर 11 करोड़ की कमाई के साथ ‘द वन’ है. चौथे नंबर पर ‘हिम्मतवाला’ है. इस फिल्म ने दूसरे दिन 9.05 करोड़ का बिजनेस किया था.

फिल्म को दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार ने डायरेक्ट किया है. फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 45 मिनट है. फिल्म का जॉनर एडवेंचर, मिस्ट्री और थ्रिलर है. फिल्म को अरुणाभ कुमार और एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म पर बिहार के महापर्व ‘छठ’ को भी दिखाया है. तमन्ना भाटिया और श्वेता तिवारी छठी मैया की पूजा करती नजर आईं. फिल्म में छठ महापर्व पर जो गाना बनाया गया है, उसे भी फैंस ने भर-भरकर प्यार दिया. फिल्म में अनूप सोनी, सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल और श्वेता तिवारी जैसे स्टार्स भी नजर आए हैं.





Source link

You may also like

Leave a Comment