नई दिल्ली। दिवाली (Diwali)का त्योहार (Festival)इस बार सिनेमा प्रेमियों के लिए मनोरंजन का बड़ा मौका लेकर आ रहा है। नवंबर के पहले सप्ताह में सिनेमाघरों में फिल्मों की ऐसी भिड़ंत देखने को मिलेगी जिसका इंतजार दर्शक लंबे समय से कर रहे हैं। रणबीर कपूर और साई पल्लवी (Sai Pallavi)स्टारर नितेश तिवारी(Starrer Nitesh Tiwari) की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण पार्ट 1 पांच नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को लेकर पहले से ही जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है। लेकिन रामायण की रिलीज के ठीक अगले दिन यानी छह नवंबर को तीन और फिल्में बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली हैं। ऐसे में दिवाली वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस का मुकाबला काफी दिलचस्प हो सकता है।
रामायण को टक्कर देने वाली फिल्मों में पहली फिल्म सीन है। इस फिल्म के जरिए निर्देशक जिथु माधवन तमिल सिनेमा में कदम रखने जा रहे हैं। जिथु माधवन इससे पहले आवेशम जैसी चर्चित फिल्म बना चुके हैं। सीन को साइकोलॉजिकल एक्शन कॉमेडी के रूप में तैयार किया गया है। इसमें सूर्या नासलन और नज्रिया नाजिम अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्माण सूर्या और ज्योतिका के प्रोडक्शन हाउस 2D एंटरटेनमेंट तथा झगराम स्टूडियोज ने मिलकर किया है।
फिल्म में सूर्या डीएसपी इनबराज पांडियन आईपीएस का किरदार निभा रहे हैं। इसकी कहानी एक बर्खास्त पुलिसकर्मी के खिलाफ चल रहे मामले और उसे सुलझाने के दौरान सामने आने वाली मुश्किलों के इर्द गिर्द घूमती है। इन चुनौतियों से निपटने के लिए एक अनोखी टीम बनाई जाती है। फिल्म में एक्शन के साथ कॉमेडी और सस्पेंस का मेल देखने को मिलेगा। छह नवंबर को रिलीज होने वाली यह फिल्म दक्षिण भारतीय दर्शकों के बीच खास आकर्षण बन सकती है।
दूसरी फिल्म मूकुथी अम्मन 2 है। नयनतारा की चर्चित फिल्म के इस सीक्वल को लेकर भी दर्शकों में उत्साह है। सुंदर सी के निर्देशन में बनी इस फैंटेसी ड्रामा फिल्म में नयनतारा एक बार फिर अहम भूमिका निभा रही हैं। कहानी में दो अलग अलग समय की घटनाओं को जोड़ा गया है और शक्तिशाली ताकतों के बीच टकराव दिखाया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक नयनतारा इसमें दोहरी भूमिका में नजर आ सकती हैं जबकि रेजिना कैसेंड्रा खलनायिका के किरदार में दिखाई देंगी। विजय उर्वशी और योगी बाबू भी फिल्म का हिस्सा हैं। फैंटेसी और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी कहानियां पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह फिल्म खास हो सकती है।
तीसरी फिल्म हॉलीवुड की एनिमेटेड मूवी द कैट इन द हैट है। यह फिल्म मशहूर लेखक डॉ. स्यूस की लोकप्रिय किताब पर आधारित है। वार्नर ब्रदर्स की इस फिल्म में मुख्य किरदार को अभिनेता बिल हैडर ने अपनी आवाज दी है। जादू मस्ती और रोमांच से भरपूर यह एनिमेटेड फिल्म खासतौर पर बच्चों और परिवारों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। ऐसे में दिवाली की छुट्टियों में परिवार के साथ फिल्म देखने की योजना बना रहे दर्शकों के लिए यह एक अलग विकल्प हो सकती है।
अब सवाल यह है कि दिवाली वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस का बाजीगर कौन बनेगा। रामायण को बड़े सितारों और भव्य निर्माण का फायदा मिल सकता है। वहीं सीन और मूकुथी अम्मन 2 अपने अलग विषय और दक्षिण भारतीय दर्शकों के बीच लोकप्रिय कलाकारों के दम पर दर्शकों को आकर्षित कर सकती हैं। दूसरी ओर द कैट इन द हैट बच्चों और परिवारों का ध्यान खींच सकती है। अलग अलग जॉनर की इन फिल्मों के कारण दर्शकों के पास कई विकल्प होंगे। अब सबकी निगाहें इस बात पर रहेंगी कि कौन सी फिल्म दर्शकों की पहली पसंद बनती है और दिवाली वीकेंड की कमाई में सबसे आगे निकलती है।
नई दिल्ली ।भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के युवा बल्लेबाज और उपकप्तान (Vice Captain)तिलक वर्मा (Tilak Varma) इन दिनों अपनी बदली हुई बल्लेबाजी शैली को लेकर चर्चा में हैं। टी20 क्रिकेट (T20 Cricket) में पहले नंबर-3 पर बल्लेबाजी(Batting), करने वाले तिलक अब नंबर-5 पर उतर रहे हैं। बल्लेबाजी क्रम में इस बदलाव के साथ […]