Ramayana Advance Booking: ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका, 3.33 लाख बिके टिकट, 17 Cr के पार पहुंची एडवांस कमाई


नई दिल्ली. रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है. फिल्म अभी सिनेमाघरों तक पहुंची भी नहीं है, लेकिन एडवांस बुकिंग में इसका जलवा दिखने लगा है. रिलीज से छह दिन पहले ही फिल्म ने टिकटों की बिक्री से 17 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. खास बात यह है कि इस कमाई में सबसे बड़ा योगदान हिंदी वर्जन का है. वहीं, बेंगलुरु में टिकटों की बिक्री सबसे तेजी से बढ़ रही है. दिल्ली-एनसीआर भी एडवांस बुकिंग के मामले में आगे बना हुआ है. लॉस एंजिल्स में हुए वर्ल्ड प्रीमियर के बाद फिल्म को लेकर चर्चा और तेज हो गई है. अब देखना होगा कि थिएटर में रिलीज के बाद रणबीर की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितने बड़े रिकॉर्ड बनाती है. फाइल फोटो. 

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ की रिलीज का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. फिल्म 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इससे पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग में जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है. सैननिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 8 बजे तक फिल्म ने देशभर में 3.33 लाख टिकट बेच लिए हैं. इन टिकटों से फिल्म का ग्रॉस एडवांस कलेक्शन 17.08 करोड़ रुपये पहुंच गया है. फाइल फोटो. 

‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग में हर दिन बढ़ोतरी हो रही है. सैननिल्क के मुताबिक, 29 अक्टूबर सुबह 6 बजे के आंकड़ों के मुकाबले फिल्म ने करीब 1.52 करोड़ रुपये का अतिरिक्त ग्रॉस कलेक्शन किया है. यानी बुकिंग में लगभग 10 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई है. शो की संख्या भी बढ़ाई गई है. पहले फिल्म के 6,382 शो उपलब्ध थे, जो अब बढ़कर 6,780 हो गए हैं. इस दौरान 398 नए शो जोड़े गए. वहीं, 35,517 अतिरिक्त टिकटों की बिक्री हुई है. इससे साफ है कि फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है. फाइल फोटो. 

Add News18 as
Preferred Source on Google

एडवांस बुकिंग में हिंदी वर्जन सबसे आगे है. फिल्म के कुल ग्रॉस एडवांस कलेक्शन में हिंदी की हिस्सेदारी करीब 83 फीसदी है. इस भाषा में अब तक 14.17 करोड़ रुपये की बुकिंग हो चुकी है. इसके बाद कन्नड़ वर्जन का नंबर है. इसने 2.36 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है. तेलुगु वर्जन से 49.69 लाख रुपये की एडवांस बुकिंग हुई है. वहीं, तमिल वर्जन ने 5.49 लाख रुपये जुटाए हैं. इन आंकड़ों से साफ है कि फिलहाल फिल्म को हिंदी बाजार से सबसे मजबूत प्रतिक्रिया मिल रही है. फाइल फोटो. 

शहरों की बात करें तो दिल्ली-एनसीआर सबसे आगे है. यहां फिल्म ने 41,115 टिकटों की बिक्री से 3.05 करोड़ रुपये का ग्रॉस एडवांस कलेक्शन किया है. इसमें ब्लॉक सीटों से मिली रकम भी शामिल है. ब्लॉक सीटों को हटाने के बाद यह आंकड़ा 2.49 करोड़ रुपये है. पिछले दिन के मुकाबले यहां बुकिंग में 6 फीसदी की बढ़त हुई है. फाइल फोटो. 

बेंगलुरु दूसरे नंबर पर है. शहर में 49,579 टिकट बिक चुके हैं. यहां ग्रॉस एडवांस कलेक्शन 2.85 करोड़ रुपये है. ब्लॉक सीटों को हटाने पर यह 2.53 करोड़ रुपये रह जाता है. खास बात यह है कि बेंगलुरु में पिछले दिन के मुकाबले बुकिंग 16 फीसदी बढ़ी है. पांच बड़े शहरों में यह सबसे तेज बढ़ोतरी है. फाइल फोटो. 

मुंबई में 32,953 टिकटों की बिक्री हुई है. यहां ग्रॉस एडवांस कलेक्शन 2.29 करोड़ रुपये है. ब्लॉक सीटों को हटाने पर यह रकम 1.75 करोड़ रुपये हो जाती है. हैदराबाद में 25,593 टिकटों से 89.35 लाख रुपये की बुकिंग हुई है. वहीं, कोलकाता में 12,446 टिकट बिके हैं और कलेक्शन 67.85 लाख रुपये पहुंच गया है. पिछले दिन के मुकाबले हैदराबाद में 7 फीसदी और कोलकाता में 9 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई है. फाइल फोटो. 

‘रामायण’ का वर्ल्ड प्रीमियर 27 अक्टूबर को लॉस एंजिल्स में हुआ था. वहां फिल्म देखने वाले कुछ दर्शकों और समीक्षकों ने इसके विजुअल्स, संगीत, एक्शन और कलाकारों के अभिनय की तारीफ की. रिपोर्ट्स के मुताबिक, भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस ने कुछ दर्शकों को भावुक कर दिया. वहीं, रावण के रूप में यश के अभिनय को भी सराहना मिली. फाइल फोटो. 

कुछ दर्शकों ने फिल्म के भव्य सिनेमाई अनुभव की तुलना ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ से भी की. हालांकि, सभी प्रतिक्रियाएं एक जैसी नहीं रहीं. कुछ लोगों का मानना था कि फिल्म का बड़ा पैमाना कई जगह कहानी के भावनात्मक पक्ष पर भारी पड़ता है. ऐसे में फिल्म को लेकर शुरुआती प्रतिक्रिया मिली-जुली कही जा सकती है. फाइल फोटो. 



Source link

Related posts

Box Office: स्‍पाइडर-मैन ने दूसरे वीकेंड में तोड़े 3 रिकॉर्ड, कमाई ₹158596768387 पार, Odyssey और DC ने मचाई धूम – spider man brand new day box office collection worldwide day 11 dc movie collection day 3 ohh my dog box office the odyssey crosses 1 billion dollars

Ramayana Advance Booking: ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका, 3.33 लाख बिके टिकट, 17 Cr के पार पहुंची एडवांस कमाई

Box Office: स्‍पाइडर-मैन को झटका! 12वें दिन धम्‍म से गिरी कमाई, DC चमकी, Odyssey ने बचाई लाज, ‘जन नायकन’ फ्लॉप – spider man brand new day box office collection day 12 dc movie collection day 4 jana nayagan flops dhamaal 4 ohh my dog the odyssey