Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 14 जून 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 14 june 2026 morning top news headlines ntc dhrj


नोएडा के जेवर एयरपोर्ट से कल सुबह पहली फ्लाइट उड़ान भरेगी, तो खेल के मैदान पर आज शाम महिला वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत होगी. इससे पहले कल धर्मशाला वनडे में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंद दिया. इधर, मोबाइल पर आने वाले इमरजेंसी अलर्ट को सरकार ने रोक दिया है, वहीं अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले की जांच के लिए योगी सरकार ने SIT बना दी है. महाराष्ट्र में रामदास अठावले ने शरद पवार को कांग्रेस छोड़ एनडीए में आने का ऑफर दिया है, जबकि अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर ईरान ने दावा किया है कि उसने बहरीन और कुवैत में अमेरिकी रडार सिस्टम तबाह कर दिए हैं. पढ़ें रविवार सुबह की बड़ी खबरें.

INDW vs PAKW: वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के बीच आज महामुकाबला, आंकड़ों में किसका पलड़ा भारी?

आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा. ये मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमें आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 8 बार आमने-सामने आई हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने 6 मैचों में जीत हासिल की. वहीं पाकिस्तान ने दो मुकाबले जीते हैं.

अब नहीं बजेगा फोन पर इमरजेंसी अलर्ट! NDMA ने सेल ब्रॉडकास्ट सर्विस पर लगाई रोक

सरकार ने मोबाइल पर अचानक आने वाले मैसेज अलर्ट सिस्टम को अस्थायी रूप से रोक दिया है. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी है. प्राधिकरण ने एडवाइजरी में बताया है कि यह फैसला सावधानी के तौर पर लिया है और अगले ऐलान तक प्रभावी रहेगा. इस अलर्ट के तहत सभी लोगों के स्मार्टफोन पर तेज आवाज के साथ एक मैसेज फ्लैश होता था.

India vs Afghanistan Highlights, 1st ODI: शुभमन गिल की कप्तानी पारी… धर्मशाला वनडे में भारत ने अफगानिस्तान को हराया

टीम इंडिया ने शनिवार को धर्मशाला में खेले गए तीन वनडे मैचों की सीरीज़ के पहले मैच में अफ़गानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया. बारिश के चलते इस मुकाबले को 25-25 ओवरों का कर दिया गया था. इस मैच में अफ़गानिस्तान ने भारतीय टीम को जीत के लिए 195 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उसने 13 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. मैच में कप्तान गिल ने नाबाद 84 रन बनाए.

ईरान ने बहरीन-कुवैत में तबाह किए अमेरिका के रडार, सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा

इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग ने सैटेलाइट तस्वीर साझा कर बताया कि कुछ दिनों पहले ईरानी मिसाइलों ने बहरीन स्थित अमेरिकी रडार सिस्टम को निशाना बनाया है. इस हमले में माउंट अल-दुखान पर रणनीतिक रूप से तैनात अमेरिकी सेना के टीपीएस-59 अर्ली वार्निंग रडार पूरी तरह तबाह हो गया है. इसके अलावा कुवैत में ASR-1000 रडार भी हमला हुआ है.

अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी, SIT खंगालेगी हर गुनहगार की कुंडली

अयोध्या राम मंदिर में चंदा चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने तीन सदस्यीय SIT का गठन किया है. सरकार ने यह कदम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उठाया है. श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित चढ़ावे की राशि में कथित 7 करोड़ रुपये के गबन के आरोप हैं.

बस चंद घंटे और इंतजार खत्म… नोएडा के जेवर एयरपोर्ट से शुरू होने जा रही उड़ान, पहली फ्लाइट की आ गई टाइमिंग

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून से कमर्शियल फ्लाइट का संचालन शुरू होने जा रहा है. अधिकारियों ने बताया कि नए एयरपोर्ट से सबसे पहले ‘इंडिगो’ अपनी सेवाएं शुरू करेगी. इंडिगो की पहली फ्लाइट 15 जून को सुबह 7:05 बजे लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना होगी और सुबह 8:05 बजे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेगी.

‘कांग्रेस में विलय छोड़िए, NDA में आइए…’ शरद पवार को रामदास आठवले का ऑफर

महाराष्ट्र की राजनीति में शरद पवार की पार्टी NCP (SP) के कांग्रेस में संभावित विलय की चर्चाओं के बीच केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने नया ऑफर दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में जाने के बजाय शरद पवार को NDA में शामिल होना चाहिए. आठवले ने यह भी कहा कि अगर पवार को BJP से कोई दिक्कत है तो वे उनकी पार्टी RPI में भी आ सकते हैं.

 

—- समाप्त —-



Source link

Related posts

Ghazipur News:फॉल्ट होने से रातभर नहीं आई बिजली सुबह आक्रोशित ग्रामीणों ने दिया धरना – Power Outage Lasted All Night Due To A Fault; Angry Villagers Staged A Protest In The Morning

Ghazipur News:4 और 5 अगस्त को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक की जाएगी बिजली कटौती – Power Cuts Will Take Place From 10 Am To 12 Pm On August 4 And 5

Morning News Brief | Today Top Headlines & Latest Updates 2026