Ghazipur News:4 और 5 अगस्त को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक की जाएगी बिजली कटौती – Power Cuts Will Take Place From 10 Am To 12 Pm On August 4 And 5


गाजीपुर। जनपद के 220 केवी उपकेंद्र गाजीपुर पर प्रस्तावित अनुरक्षण कार्य के चलते 4 और 5 अगस्त को कई क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति निर्धारित समय के लिए बाधित रहेगी।

सहायक अभियंता (ट्रांसमिशन) मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि 4 अगस्त को 132 केवी सैदपुर लाइन और 5 अगस्त को गाजीपुर सर्किट-2 लाइन का अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। दोनों दिनों में कार्य सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रस्तावित है।

उन्होंने बताया कि अनुरक्षण कार्य के दौरान 132 केवी उपकेंद्र सैदपुर पर अतिभारिता की स्थिति के कारण 33 केवी सावना एवं 33 केवी खानपुर फीडरों से पोषित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

वहीं, 132 केवी उपकेंद्र गाजीपुर से निर्गत 33 केवी जखनिया एवं 33 केवी पारा फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में भी निर्धारित अवधि तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

सहायक अभियंता ने बताया कि अनुरक्षण कार्य पूर्ण होते ही संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति यथाशीघ्र सामान्य करने का प्रयास किया जाएगा।



Source link

Related posts

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 14 जून 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 14 june 2026 morning top news headlines ntc dhrj

Ghazipur News:फॉल्ट होने से रातभर नहीं आई बिजली सुबह आक्रोशित ग्रामीणों ने दिया धरना – Power Outage Lasted All Night Due To A Fault; Angry Villagers Staged A Protest In The Morning

Morning News Brief | Today Top Headlines & Latest Updates 2026