Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 27 अक्टूबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 27 october 2026 morning top news headlines ntc


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में DAC ने सेनाओं के लिए 2.12 लाख करोड़ के हथियार खरीद को मंजूर दी. वहीं, चक्रवाती तूफान अर्नब के खतरे को देखते हुए ओडिशा में रेलवे ने 53 ट्रेनों को रद्द किया. इन खबरों के अलावा, भारत अनमैन्ड सरफेस वेसल यानी पानी पर चलने वाली स्वदेश ड्रोन नाव विकसित की. यह देश के लिए बड़ी उपलब्धि है. पढ़ें मंगलवार सुबह की बड़ी खबरें.

VSHORADS, हेलिकॉप्टर… तीनों सेनाओं के लिए 2.12 लाख करोड़ के हथियार मंजूर

डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (DAC) ने 26 अक्टूबर 2026 को रक्षा बलों के लिए करीब 2,12,000 करोड़ रुपये के हथियारों और सैन्य उपकरणों की खरीद को  मंज़ूरी दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में थल सेना, नौसेना और वायु सेना के लिए कई अहम सिस्टम शामिल किए गए. इन खरीद से तीनों सेनाओं की लड़ाकू क्षमता बढ़ेगी.

साइक्लोन ‘ऑर्नब’ का रौद्र रूप… ओडिशा की ओर बढ़ रहा, 5 राज्यों में अलर्ट, 53 ट्रेनें रद्द

चक्रवाती तूफ़ान अर्नब अति प्रचंड श्रेणी में पहुंच गया है. तूफ़ान 28 अक्टूबर की सुबह यानम के पास आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है. इस दौरान हवाओं की रफ़्तार 125 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है. ख़तरे को देखते हुए रेलवे ने 27-28 अक्टूबर को 53 ट्रेनें रद्द कर दी हैं. ओडिशा में तीन दिन आंगनवाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे.

भारत ने बना ली अपनी ड्रोन बोट, एलीट ग्रुप में हुआ शामिल… समंदर में बादशाहत

भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है, जो अनमैन्ड सरफेस वेसल (USV) यानी पानी पर चलने वाली ड्रोन नाव बना सकते हैं. सागर डिफ़ेंस इंजीनियरिंग ने इसे स्वदेशी तकनीक से विकसित किया है. इसमें कोई नाविक नहीं बैठता और इसे दूर से नियंत्रित किया जा सकता है. यह निगरानी, टोही, बल सुरक्षा और विषम युद्ध जैसे ख़तरनाक मिशनों में काम आएगा.

यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर आज मतगणना, सुबह 8 बजे से गिने जाएंगे वोट, 7 जिलों में बनाए गए काउंटिंग सेंटर

यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है. इनमें 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर समेत सात ज़िलों में वोटों की गिनती जारी है. सभी 11 सीटों पर रिटर्निंग ऑफिसर की निगरानी में मतगणना हो रही है.

IPL 2027 से पहले CSK का बड़ा दांव! जहीर खान के बाद इस धुरंधर की हुई टीम में एंट्री

इंडियन प्रीमियर लीग 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर गैरेथ बैटी को नया असिस्टेंट कोच नियुक्त किया है. गैरेथ बैटी मुख्य कोच जहीर ख़ान के साथ काम करेंगे. 24 साल के करियर में गैरेथ बैटी ने 700 से ज़्यादा पेशेवर मैच खेले. उन्होंने सभी फ़ॉर्मेट में 1,000 से अधिक विकेट लिए और 10,000 से ज़्यादा रन भी बनाए.

यूपी BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 स्थायी सदस्य भी शामिल

उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले BJP ने कार्यसमिति 2026 की घोषणा की है. इसमें पीएम नरेंद्र मोदी, योगी आदित्यनाथ, राजनाथ सिंह और मुरली मनोहर जोशी समेत कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं. पार्टी की जारी सूची के मुताबिक, प्रदेश कार्यसमिति में 548 सदस्य हैं. इसके अलावा 30 स्थायी आमंत्रित और 134 विशेष आमंत्रित सदस्य घोषित किए गए हैं. 

सुप्रीम कोर्ट में कोर्ट मास्टर के 20 पदों पर भर्ती, 2.08 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी, जानें योग्यता

सुप्रीम कोर्ट में कोर्ट मास्टर (शॉर्टहैंड) के 20 पदों पर भर्ती निकाली हैं. इन पदों के लिए वेतनमान 67,700 से 2,08,700 रुपये तक है. उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन के साथ अंग्रेज़ी शॉर्टहैंड और टाइपिंग में दक्षता होना ज़रूरी है. आवेदन 25 अक्टूबर से शुरू हो चुके हैं. इच्छुक उम्मीदवार 15 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

गोरखपुर-फैजाबाद के इलेक्शन ऑब्जर्वर पर चुनाव आयोग का एक्शन, पद से हटाया, BJP के बागी MLC ने की थी शिकायत

BJP के बाग़ी MLC देवेंद्र प्रताप सिंह की शिकायत पर चुनाव आयोग ने गोरखपुर-फ़ैज़ाबाद MLC क्षेत्र के चुनाव पर्यवेक्षक अभय सिंह को हटा दिया है. देवेंद्र प्रताप ने अवैध खनन मामले में CBI की छापेमारी और उनके आवास से नक़दी बरामदगी को लेकर शिकायत की थी. चुनाव आयोग ने IAS अधिकारी प्रकाश बिंदु को नया चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया है.

चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा, कहा- SIR पर ज्ञानेश कुमार ने सर्वसम्मति से लिए फैसले

एसआईआर प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों पर चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में हलफ़नामा दाखिल कर अपना पक्ष रखा है. आयोग ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर अकेले फ़ैसले लेने के आरोपों को ख़ारिज किया है. आयोग के मुताबिक SIR से जुड़े तीनों आदेश सभी सदस्यों की सहमति से जारी किए गए थे. फ़ॉर्म 6 में बदलाव के आरोपों पर भी सफ़ाई दी गई है.

बिहार MLC चुनाव, 8 सीटों पर काउंटिंग आज, CM सम्राट चौधरी की साख दांव पर, तेजस्वी और PK का भी टेस्ट

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के नतीजे आज आएंगे. काउंटिंग सुबह 8 बजे से जारी है. 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में 150 उम्मीदवारों की किस्मत का फ़ैसला होगा. ये चुनाव मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व की भी परीक्षा होगी. BJP और JDU ने सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, लेकिन गठबंधन को अंदरूनी कलह का सामना भी करना पड़ा है.
 

—- समाप्त —-



Source link

Related posts

Haryana Morning News : सरकारी यूरिया के गोदाम पर छापा, 900 कट्टे बरामद, डेंगू के 774 से ज्यादा मामले,5 नवंबर को करनाल आएंगे अमित शाह, भारी बारिश का अलर्ट समेत सुबह की बड़ी खबरों पर एक नजर…

MP Morning News: CM के व्यस्त कार्यक्रम और कैबिनेट बैठक, भोपाल में मेट्रो निर्माण के चलते ट्रैफिक रूट डायवर्ट; पढ़ें आज की बड़ी खबरें

सीजी न्यूज:साय कैबिनेट की अहम बैठक आज, नवा रायपुर में किसानों की हुंकार रैली, पढ़ें रायपुर में आज क्या खास? – Cg: Cm Sai Cabinet Meeting Today; Chhattisgarh Morning News, Read Here Today Programs