रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में स्काउट ओपी और लव गिल लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। एक-दूसरे को भाई-बहन कहने के बावजूद कुछ ऐसी चीजें दोनों ने कर डाली कि इनकी ट्रोलिंग होने लगी। इस बार वीकएंड का वार रोहित शेट्टी ने होस्ट किया था, तब उन्होंने भी दोनों को अपनी गलती का अहसास कराया। फिर स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी आईं और उन्होंने भी खूब खरी-खरी सुनाई। अब एक नया प्रोमो आया है। इसमें लव गिल को स्काउट के साथ बात करते देखा जा सकता है।
क्या लव गिल पर नहीं पड़ा डांट का फर्क?
‘बिग बॉस 20’ का कल का ‘वीकएंड का वार’ काफी धमाकेदार रहा। स्काउट और लव गिल पर काशवी और रोहित शेट्टी दोनों भड़के। इसके बाद लव गिल काफी आहत दिखी थीं। उन्होंने स्काउट पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि ‘तुम्हारी वजह से मेरी छवि को नुकसान हुआ है और मेरा पूरा करियर बर्बाद कर दिया’। मगर, अब एक नया प्रोमो आया है। इसमें लव को स्काउट से बात करते देखा जा सकता है। वे कह रही हैं कि उन्हें घुटन हो रही है।
लव ने स्काउट से क्या कहा?
सामने आए हालिया प्रोमो में स्काउट से लव गिल पूछती हैं, ‘सबकुछ फेक था’? स्काउट कहते हैं, ‘नहीं था। 99.9 पर्सेंट यह गैर-इरादतन था’। इस पर लव कहती हैं, ‘मुझे फर्क तो पड़ रहा है। नहीं पड़ना चाहिए मुझे फर्क। नहीं बुरा लगना चाहिए मुझे’। स्काउट ने कहा, ‘1000 पर्सेंट बुरा लगेगा’। इसके बाद लव कहती हैं, ‘उस चीज के लिए उम्मीद करना बुरा था’? इस पर स्काउट कहते हैं, ‘आप समझिए आप और मैं एक-दूसरे के लिए मायने ही नहीं रखते अब से इस घर के अंदर’। इसके बाद लव कहती हैं, ‘मैं जो बात कर रही हूं मुझे उसका जवाब दे’। स्काउट कहते हैं, ‘इसका जवाब मैं सही टाइम पर दे दूंगा। मुझे नहीं लगता कि ये सही समय है’। मगर, लव कहती हैं, ‘मुझे अभी जवाब चाहिए। मुझे घुटन महसूस हो रही है’।
A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)
ट्रोल्स के निशाने पर आईं लव गिल
इस प्रोमो पर नेटिजंस के रिएक्शन आ रहे हैं। अधिकांश यूजर्स लव गिल को गलत ठहरा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘लव के पास आत्मसम्मान नाम की चीज नहीं है’। एक यूजर ने लिखा, ‘ये लव ही जबर्दस्ती स्काउट से चिपक रही है’। एक यूजर ने लिखा है, ‘लव क्या गजब का मैनुपुलेट करती है’। कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि लव सारा दोष स्काउट पर मढ़ने की कोशिश में हैं।