Home Morning News (खास खबरें)Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 3 सितंबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 3 september 2026 morning top news headlines ntc

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 3 सितंबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 3 september 2026 morning top news headlines ntc

by BollywoodNewsAndMovie


दिल्ली में 31 अगस्त 2026 को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद महज दो दिनों में ही 5.34 लाख से ज्यादा लोगों ने नाम जोड़ने और सुधार के लिए दावे-आपत्तियां दर्ज कराई हैं. वहीं, चंदौली में मूसलाधार बारिश के चलते लतीफ शाह, चंद्रप्रभा और मूसाखांड डैम पूरी तरह से लबालब भरकर ओवरफ्लो हो गए हैं. इन खबरों के अलावा यूपी में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए अब कई व्यवस्था बदल गई है. पढ़ें गुरुवार सुबह की बड़ी खबरें

दिल्ली में SIR अभियान के तहत ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 534 लाख से अधिक नाम जोड़ने और सुधार के लिए दावे-आपत्तियां दर्ज 

दिल्ली में 31 अगस्त 2026 को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद महज दो दिनों में ही 5.34 लाख से ज्यादा लोगों ने नाम जोड़ने और सुधार के लिए दावे-आपत्तियां दर्ज कराई हैं. इस बार डिजिटाइजेशन और डोर-टू-डोर वेरिफिकेशन के बाद जारी ड्राफ्ट लिस्ट में दिल्ली के कुल 1.45 करोड़ मतदाताओं में से करीब 47.58 लाख मतदाताओं के नाम बाहर पाए गए हैं. 

नेपाल में 600 विदेशी नागरिक अब भी लापता, 1,222 शव बरामद

नेपाल में बाढ़ और आपदा के बाद राहत, बचाव और शवों की तलाश का अभियान लगातार जारी है. नेपाल पुलिस के ताजा अपडेट के मुताबिक, देशभर में अब तक 1,222 शव बरामद किए जा चुके हैं. वहीं 4,875 लोगों के लापता होने की जानकारी दर्ज की गई है.  लापता लोगों में 601 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. आपदा प्रभावित इलाकों में कुल 7,892 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. 

अभिनंदन की नई उड़ान… अब फाइटर नहीं, उड़ाएंगे यात्री विमान, इस एयरलाइन से जुड़े 

भारतीय वायुसेना के पूर्व ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान ने अपने करियर की नई शुरुआत की है. खबर है कि अभिनंदन ने अगस्त में गोवा की रीजनल एयरलाइन FLY91 को पायलट के तौर पर जॉइन किया है. हालांकि, एयरलाइन ने उनकी नियुक्ति की पुष्टि करने से इनकार किया है. 2019 में भारत-पाकिस्तान के बीच हवाई संघर्ष के दौरान उन्होंने पाकिस्तानी लड़ाकू विमान को मार गिराया था.

भारत-बेल्जियम संबंधों को नई उड़ान, PM मोदी से आज मिलेंगे प्रधानमंत्री वेवर… इन मुद्दों पर चर्चा 

पीएम मोदी गुरुवार को बेल्जियम के PM बार्ट डी वेवर से नई दिल्ली में मुलाकात करेंगे. इस दौरान दोनों नेताओं केP बीच व्यापार, निवेश, सुरक्षा और तकनीक सहित कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी. दरअसल, बेल्जियम के PM डी वेवर गुरुवार से तीन दिवसीय भारत यात्रा पर आ रहे हैं. फरवरी 2025 में PM पद संभालने के बाद यह उनकी भारत की पहली यात्रा होगी. 

चंदौली में भारी बारिश से लबालब हुए तीन बड़े डैम, लतीफ शाह और चंद्रप्रभा बांध से छोड़ा जा रहा पानी, बाढ़ का खतरा बढ़ा! 

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में पिछले तीन-चार दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते लतीफ शाह, चंद्रप्रभा और मूसाखांड डैम पूरी तरह से लबालब भरकर ओवरफ्लो हो गए हैं. जलाशयों के तटबंधों को सुरक्षित रखने और पानी के स्तर को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन द्वारा नियमित रूप से जल डिस्चार्ज किया जा रहा है.

अमेरिका ने रोके 86 जहाज, हूतियों ने दागीं 10 मिसाइलें… होर्मुज से यमन तक टेंशन 

होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिका की नाकेबंदी के बीच क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. CENTCOM ने बताया है कि अमेरिकी नौसेना ईरान के खिलाफ नाकेबंदी को सख्ती से लागू कर रही है. 2 सितंबर तक अमेरिकी सेना ने नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए 86 कमर्शियल जहाजों का रास्ता बदला, 3 जहाजों को निष्क्रिय किया और 2 जहाजों पर सवार होकर जांच की.

5 रन देकर 7 विकेट, हैट्रिक… इस गेंदबाज ने रचा इतिहास, एशिया कप में पहली बार हुआ ऐसा 

दुबई में खेले जा रहे विमेंस एशिया कप में श्रीलंकाई टीम की कप्तान चमारी अटापट्टू ने इतिहास रच दिया. बुधवार को इंडोनेशिया के खिलाफ आयोजित ग्रुप बी के मुकाबले में अटापट्टू ने सिर्फ 5 रन देकर 7 विकेट झटक लिए. इसके साथ ही अटापट्टू किसी एशिया कप (महिला या पुरुष) मैच में सात विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बन गईं. 

UP Outsourced Employees: 5 तारीख तक सैलरी, PF-EPF-ESI और 40 लाख तक का बीमा; योगी सरकार की नई व्यवस्था में क्या बदला 

यूपी में सरकारी विभागों में काम कर रहे लाखों आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए अब कई व्यवस्था बदल गई है. अब आउटसोर्स कर्मचारियों की सैलरी 1 से 5 तारीख के बीच सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी. वहीं, कर्मचारियों को 5 लाख रुपये तक स्वास्थ्य कवर और 20 से 40 लाख रुपये तक दुर्घटना बीमा समेत कई सुविधाएं मिलेंगी. 

Harry Potter Teaser: नए हैरी पॉटर की हॉगवर्ट्स में एंट्री, शुरू हुआ जादुई सफर 

HBO की मचअवेटेड सीरीज हैरी पॉटर का टीजर ट्रेलर रिलीज हो गया है. करीब 2 मिनट 37 सेकंड के टीजर ट्रेलर में नए हैरी पॉटर का रोल डोमिनिक मैकलॉघलिन ने प्ले किया है. वो 11 साल के जादूगर के रोल में हैं.  पहले इस कैरेक्टर को जाने माने एक्टर डेनियल रेडक्लिफ ने निभाया था.  ये सीरीज हैरी पॉटर की पहली बुक ‘हैरी पॉटर एंड द फिलोसोफर्स स्टोन’ पर बेस्ड है.

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment