Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 8 सितंबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 8 september 2026 morning top news headlines ntc


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्र प्रभार और अलग-अलग मंत्रालयों का काम संभाल रहे 12 से ज्यादा राज्यमंत्रियों के साथ बैठक की.  वहीं, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट हुआ. इन खबरों के अलावा, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दुर्गा पूजा को लेकर कई बड़े ऐलान किए हैं. पढ़ें मंगलवार सुबह की बड़ी खबरें.

PM मोदी की मंत्रियों के साथ 3 घंटे बैठक, 2047 के विजन और योजनाओं पर हुआ मंथन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 से ज़्यादा राज्यमंत्रियों के साथ बैठक की. यह बैठक PM कार्यालय में हुई और तीन घंटे से ज़्यादा चली. मंत्रियों ने अपने-अपने मंत्रालयों के कामकाज, अब तक किए गए सुधारों, नई पहलों और योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी. बैठक में सरकारी योजनाओं को ज़मीन पर तेज़ी से लागू करने पर ज़ोर दिया गया.

दिल्ली-NCR में सुस्त पड़ा मॉनसून! यूपी-बिहार से MP-ओडिशा तक भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ें लेटेस्ट IMD अपडेट

UP-बिहार से MP-ओडिशा तक भारी बारिश का अलर्ट है. IMD के मुताबिक मंगलवार को पूर्वी और मध्य भारत के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक, आंधी और बिजली गिरने की आशंका है. पूर्वी यूपी, बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में बारिश का जोर रह सकता है. दिल्ली-NCR में बारिश घटेगी और गर्मी बढ़ने का अनुमान है.

धुरंधर के बाद अब रणवीर सिंह लाएंगे ‘प्रलय’, सेट से VIDEO लीक, लुक ने मचाया बवाल

रणवीर सिंह की सर्वाइवल ड्रामा फिल्म प्रलय के सेट से एक वीडियो ऑनलाइन लीक हो गया है. क्लिप में रणवीर एक लड़की को पीठ पर उठाए अफरा-तफरी के बीच आगे बढ़ते दिख रहे हैं, जबकि कल्याणी प्रियदर्शन उनके साथ हैं. पोस्ट-एपोकैलिप्टिक जॉम्बी थ्रिलर प्रलय महामारी के बाद तबाह मुंबई और एक शादीशुदा कपल के ज़िंदा रहने की जद्दोजहद पर आधारित है.

महाअष्टमी पर शराब बैन, पंडालों को ₹1 लाख और मुफ्त बिजली… सीएम शुभेंदु के बड़े ऐलान

बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दुर्गा पूजा को लेकर बड़े ऐलान किए हैं. राज्य सरकार पूजा समितियों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी. पूजा समितियों को मुफ्त बिजली मिलेगी. सीएम ने आयोजकों से प्रतिमा, पंडाल और थीम में ऐसे प्रयोग न करने की अपील की, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हों. विसर्जन जुलूस में DJ की अनुमति नहीं होगी.

आजादी के बाद पहली बार… MP के इस जिले में पहुंचेगी ट्रेन, PM मोदी MEMU को दिखाएंगे हरी झंडी

मध्य प्रदेश के धार जिले के लोगों का दशकों पुराना सपना पूरा होने जा रहा है. PM नरेंद्र मोदी गुजरात के वडोदरा में प्रताप नगर और धार के टांडा रोड स्टेशन के बीच MEMU ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. इससे धार रेल नेटवर्क से जुड़ जाएगा. छोटा उदयपुर-धार सेक्शन पर चलने वाली यह पहली नियमित पैसेंजर ट्रेन होगी, जो धार जिले की सीमा में दाखिल होगी.

मंडे टेस्ट में ‘हनुमान अंश’ ने चौंकाया, 32वें दिन ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के सामने भी दिखा दम

4 सितंबर को रिलीज़ हुई ‘मिर्ज़ापुर द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर भौकाल मचा रही है. फिल्म ने महज़ चार दिनों में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने चौथे दिन यानी सोमवार को 15.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही ‘मिर्ज़ापुर द मूवी’ की कुल कमाई 109.25 करोड़ रुपये पहुंच गई है.

सीएम योगी आज जाएंगे अयोध्या, आंगनबाड़ी वर्कर्स को करेंगे सम्मानित

सीएम योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर रहेंगे. वह राजकीय इंटर कॉलेज में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के प्रदेशव्यापी सम्मेलन में शामिल होकर उन्हें संबोधित और सम्मानित करेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि परिसर में दर्शन-पूजन करेंगे. योगी 2 घंटे 15 मिनट अयोध्या में रहेंगे और शाम 5:05 हेलीकॉप्टर से लखनऊ रवाना होंगे.

72 साल बाद बदलेगा नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह का ठिकाना! ये जगह हुई फाइनल

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह इस बार नई दिल्ली से बाहर आयोजित किए जाने की तैयारी है. गुजरात के एकता नगर में यह भव्य समारोह हो सकता है, जहां दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महीने के अंत में गुजरात दौरे के दौरान यहां विजेताओं को सम्मानित कर सकती हैं. अब तक समारोह दिल्ली में ही होता रहा है.

PM मोदी का BookMyShow पर पहला इवेंट, 1 घंटे में सभी सीटें फुल, 42 हजार वेटिंग में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वडोदरा दौरे पर रहेंगे. इस दौरान बड़े इंफ़्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के साथ लोगों की भागीदारी का अनोखा प्रयोग भी देखने को मिलेगा. पहली बार पीएम के कार्यक्रम के लिए लोगों को BookMyShow के ज़रिए मुफ़्त रजिस्ट्रेशन का मौका दिया गया. रजिस्ट्रेशन शुरू होने के एक घंटे के भीतर सभी उपलब्ध सीटें बुक हो गईं.

आशा भोसले को एआर रहमान देंगे ऐतिहासिक ट्रिब्यूट, AI के जरिए दिखेंगे शाहरुख-आमिर-सलमान खान

दिवंगत गायिका आशा भोसले की जयंती पर संगीतकार एआर रहमान उन्हें ख़ास ट्रिब्यूट देंगे. रहमान ‘आशा फॉरएवर’ गाना पेश करेंगे, जिसे उन्होंने आशा जी के निधन से पहले उनके साथ रिकॉर्ड किया था. AI तकनीक से तैयार इस वर्चुअल सेलिब्रेशन में शाहरुख़ खान, सलमान खान, आमिर खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, कमल हासन, रजनीकांत और करण जौहर नज़र आएंगे.
 

—- समाप्त —-



Source link

Related posts

Stock In News आज सुबह 10 बजे मई AMFI के आंकड़े आएंगे और 11 बजे कैबिनेट की अहम बैठक NLC India, IDBI Bank, Tata Elxsi समेत आज किन शेयरों पर फोकस? खबरों वाले किन स्टॉक्स के दम पर बाजार में रहेगा तगड़ा एक्शन? जानिए #StockInNews में… #StocksToWatch #IDBIBank #NLCIndia #StockMarket

Banda News:सुबह बारिश से मौसम सुहाना, बाद में उमस ने किया बेहाल – Morning Rain Made The Weather Pleasant, But Later, Humidity Caused Great Discomfort.morning Rain Made The Weather Pleasant, But Later, Humidity Caused Great Discomfort

गणेश चतुर्थी 2026: सुबह 11:03 बजे से मूर्ति स्थापना का उत्तम मुहूर्त, जानें सुबह से शाम तक गणेश स्थापना के शुभ मुहूर्त, Astrology Hindi News