टीवी शो ‘बिग बॉस 20’ का पहला वीकेंड का वार खास रहा, जिसमें सलमान खान होस्ट के तौर पर लौटे और कंटेस्टेंट्स को असलियत का आईना दिखाया। एपिसोड की शुरुआत भाईजान ने अपने खास अंदाज में की। उन्होंने दर्शकों को दिखाया कि दिन भर क्या-क्या हुआ और वह सब किसी जबरदस्त ड्रामे से कम नहीं था। सलमान खान ने पहले ‘वीकेंड का वार’ को हल्का-फुल्का और मज़ेदार बनाए रखा। होस्ट ने काजी की तारीफ की और उन्हें ‘रॉकस्टार’ कहा। उन्होंने काजी से पूरे घरवालों को अपना सिग्नेचर स्टेप सिखाने के लिए भी कहा। हालांकि, सलमान ने खुद वह स्टेप नहीं किया, लेकिन घरवालों में से ‘यंग डीएसए’ को काजी का रॉकस्टार स्टेप करने के लिए सबसे अच्छा परफॉर्मर बताया।
अमन और आसिफ में हुआ झगड़ा
आसिफ खान और अमन गांधी के बीच तीखी बहस हुई। मामला तब और बिगड़ गया, जब आसिफ ने अमन को ‘जाहिल’ कहा। टीवी एक्टर ने इसे हल्के में नहीं लिया और जवाब में ‘एक्सपायर्ड चाट मसाला’ कमेंट किया। अमन गांधी ने आसिफ को ‘छिछोरा’ भी कहा, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। ‘पंचायत’ फेम एक्टर ने अमन को गेम के बाहर मिलने की धमकी भी दी।
अरिश्फा खान के सपोर्ट में आए सलमान खान
सलमान खान ने सिंगर की तारीफ की और सभी से कहा कि वे खुद पर कड़ी मेहनत करते रहें, चाहे समय अच्छा हो या बुरा। उन्होंने बॉबी देओल का उदाहरण भी दिया और सभी को उनकी जर्नी से प्रेरणा लेने की सलाह दी। बाद में एक्टर ने अरिश्फा खान से बात की, जो घर में बच्चों की तरह रहती हैं। सलमान खान ने मजाक में कंटेस्टेंट से चाइल्ड कार्ड का फायदा उठाने को कहा और बोले, ‘हर कोई विक्टिम कार्ड खेलता है, तुम चाइल्ड कार्ड खेलो।’
बिग बॉस में हुआ बॉस और बिग लॉस टास्क
इसके बाद सलमान ने सभी से पूछा कि पहले हफ्ते का ‘बॉस’ कौन था और ‘बिग लॉस’ कौन। टास्क के आखिर में काजी ने ‘बॉस’ का टाइटल जीता, जबकि अमन को ‘बिग लॉस’ घोषित किया गया।
सलमान खान ने घरवालों को दिया रियलिटी चेक
होस्ट ने उन्हें असलियत का आईना भी दिखाया और सचेत रहने को कहा। सलमान ने अमन गांधी से कहा कि पहले हफ्ते में वे पूरी तरह से फोकस से बाहर दिखे और शो में उनका कोई खास योगदान नहीं रहा। सुपरस्टार ने पूछा कि जब उन्हें मौका मिला है तो वे ‘साइड कैरेक्टर आर्टिस्ट’ की तरह व्यवहार क्यों कर रहे हैं और बस हल्के-फुल्के शॉट्स क्यों दे रहे हैं। उन्होंने लव गिल को भी कमर कसने के लिए कहा और रोहिद खान, उदिति सिंह, रीति तिवारी व अन्य से कुछ ऐसा सार्थक करने को कहा, जिससे वे दर्शकों के बीच अपनी छाप छोड़ सकें। सलमान ने सभी से कहा कि मौका मिले या न मिले, उन्हें खुद अपना मौका बनाने की कोशिश करनी चाहिए।
ये भी पढ़ें – एक्स-बॉयफ्रेंड को याद कर रो पड़ीं उदिति सिंह, ‘बिग बॉस 20’ में सुनाया करण वाही से पहली मुलाकात का किस्सा