Ambedkar Nagar News:सुबह धूप, दोपहर में फिर झमाझम बारिश – Sunshine In The Morning, Followed By Heavy Rain In The Afternoon


अंबेडकरनगर। बारिश और तेज हवा की मार झेल रहे जिले में रविवार को सुबह मौसम कुछ देर के लिए साफ हुआ और धूप निकली, लेकिन दोपहर बाद एक बार फिर आसमान में बादल घिर आए। देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई। खेतों में पहले से जमा पानी के बीच फिर हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

लगातार तीन दिनों तक बारिश के बाद सुबह धूप निकलने के बाद लोगों को लगा था कि अब मौसम साफ हो जाएगा और खेतों से पानी निकलने के साथ किसान फसलों की स्थिति संभाल सकेंगे। इसके लिए सुबह से किसान खेतों में पहुंचकर अपनी फसल को संजोते हुए नजर आए। दोपहर में बारिश शुरू होने से यह उम्मीद भी कमजोर पड़ गई। लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों के खेतों में जलभराव बना हुआ है। अकबरपुर शहर के कृष्णानगर कॉलोनी, पांडेय कॉलोनी, इंद्रलोक कॉलोनी, इंजीनियरिंग कॉलेज के पीछे जलभराव और कच्चे मार्गों पर हुए कीचड़ से आवागमन प्रभावित रहा। कांशीराम कॉलोनी कटारिया बाग में जलभराव के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। डीएम कार्यालय, जिला अस्पताल मार्ग, टांडा-अकबरपुर मार्ग के किनारे, अयोध्या मार्ग पर भी जलभराव की समस्या खड़ी रह गई। जलालपुर क्षेत्र में भी दोपहर बाद करीब डेढ़ घंटे तक जमकर बरसात हुई। टांडा, भीटी, कटेहरी व अन्य क्षेत्रों में भी कुछ देर बारिश हुई।

लगातार बारिश और तेज हवा के बीच जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह पेड़ गिरने से सड़कें बाधित हो गईं। कई मार्गों पर पेड़ और उनकी डालियां घंटों तक रास्ते में पड़ी रहीं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी।

भरभराकर गिरा कच्चा मकान

राजेसुल्तानपुर। दो दिन से हो रही बारिश के बीच क्षेत्र के मुबारकपुर पिकार गांव में शनिवार देर रात रामनयन यादव का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे के समय परिवार के सदस्य मकान के बाहर बरामदे में सो रहे थे। मकान के अंदर कोई नहीं होने से सभी सुरक्षित बच गए। (संवाद)

जारी किए गए कंट्रोल रूम नंबर

बारिश के चलते सरयू नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। डीएम ईशा प्रिया व एडीएम वित्त एवं राजस्व ज्योत्स्ना बंधु ने एसडीएम, सीओ, तहसीलदार व थाना प्रभारियों को आपदा मित्रों और नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं। आपात स्थिति में 1077, पुलिस सहायता के लिए 112 तथा जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष के नंबर 05271-244250 और 05271-244550 पर सूचना देने को कहा गया है।

डीएम आवास के सामने काटा जा रहा बारिश में गिरा पेड़। संवाद

डीएम आवास के सामने काटा जा रहा बारिश में गिरा पेड़। संवाद



Source link

Related posts

विश्व हृदय रोग दिवस :सुबह की सैर, योग का संग… दिल को मिलेगी सेहत की नई उमंग – A Morning Walk Paired With Yoga… Will Fill Your Heart With A Fresh Zest For Health

uttar pradesh kanpur 10 big news evening morning bulletin nagar nigam mayor sansad mp Pandu river flood video

Dhanbad News: बिजली रही गुल, सुबह पानी को तरसे हजारों लोग, Dhanbad Hindi News