Ayodhya News:मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की मौत – Elderly Man Dies While Out For A Morning Walk


अयोध्या। कमिश्नर कार्यालय के पास रविवार को वाहन की टक्कर लगने से मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


सिविल लाइंस निवासी प्रवीण सिंह ने तहरीर में बताया कि उनके पिता अवधेश प्रताप सिंह 25 अक्तूबर की सुबह करीब 5:30 बजे टहलने निकले थे। इसी दौरान कमिश्नर कार्यालय के पास वैभव गुप्ता उर्फ बंटी ने तेज रफ्तार से वाहन चलाने हुए उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।(संवाद)



Source link

Related posts

Delhi Ncr News:पिता-पुत्र के जिंदा होने की आस में रातभर घटनास्थल पर बैठा रहा परिवार, सुबह मिली दोनों की लाश – Hoping That The Father And Son Might Still Be Alive, The Family Remained At The Scene Throughout The Night; By Morning, Both Were Found Dead

वायरल वीडियो:मेहनत की कमाई से खरीदी कार, कुछ घंटों में हुआ ऐसा हाल; वीडियो देख भड़के लोग – New Car Vandalized Overnight Owner Gets Shocking Surprise In The Morning

Jamia Millia Islamia Student Union Election Date