Bachhrawan Police Station Fight | Fruit Seller Auto Driver Viral Video


सर्वेश कुमार मिश्रा | सेखपुर समोधा (महराजगंज), रायबरेली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बछरावां कस्बे में थाने के ठीक बगल में फल विक्रेता और ऑटो चालक के बीच मारपीट हो गई। यह विवाद ठेले के सामने ऑटो खड़ा करने को लेकर शुरू हुआ था। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बुधवार दोपहर हुई इस घटना में दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर तराजू, बाट और डंडों से हमला करते दिखे। बताया जा रहा है कि फल विक्रेता ने अपने ठेले के सामने खड़े ऑटो को हटाने के लिए चालक से कहा था।

ऑटो चालक के मना करने पर दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि फल विक्रेता ने पहले ऑटो चालक के साथ मारपीट की। इसके बाद ऑटो चालक अपने कुछ साथियों के साथ दोबारा मौके पर पहुंचा और फिर से मारपीट हुई।

पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। बछरावां थानाध्यक्ष श्याम कुमार पाल ने बताया कि मारपीट में शामिल लोगों का शांति भंग की आशंका में चालान किया गया है।



Source link

Related posts

चारों तरफ पटाखे फूटे, कंबल ओढ़कर खड़ा रहा युवक, खत्म होते ही हाथ उठाकर हंसा, खौफनाक वीडियो वायरल – ujjain phooldol procession firecracker stunt amid crowd video viral lclar

नहाते हुए वीडियो बनाया, वायरल करने की धमकी दे सालभर दुष्कर्म, National Hindi News

Bhabua News: भभुआ में वीडियो वायरल करने के विरोध पर मारपीट, Bhabua Hindi News