Bhabua News: भभुआ में वीडियो वायरल करने के विरोध पर मारपीट भभुआ। सदर थाना क्षेत्र के कुंज गांव में विक्षिप्त लड़के की पिटाई कर वीडियो वायरल करने को लेकर मारपीट हुई, जिसमें पिता, पुत्री व भाई घायल हो गये। परिजनों द्वारा उन्हें सदर अस्पताल लाया गया। डॉ. कमलेश कुमार ने इमरजेंसी में भर्ती कर उनका इलाज किया। घायलों में भभुआ थाना क्षेत्र के कुंज गांव निवासी सरवन खान, उनकी पुत्री सबीना खातून एवं सरवन का छोटा भाई अनवर खान शामिल हैं। घायल ने बताया कि उनका एक पुत्र मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उसी को मारपीट कर वीडियो वायरल किया जा रहा था।
जब उनके द्वारा विरोध किया तो गांव के ही आठ लोगों ने लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायलों ने बताया कि इस मामले की सूचना थाने को दी गई है। कैप्शन- भभुआ के कुंज गांव में मारपीट की घटना के बाद बुधवार को सदर अस्पताल में इलाज कराने के लिए भर्ती घायल व्यक्ति।