Baghpat Power Line Controversy | Viral Video Sparks Protest Warning


आशीष त्यागी | बागपत11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

स्कूली बच्चों के रास्ते में झूल रही बिजली लाइन, ग्रामीणों ने हादसे की जताई आशंका।

बागपत के तिलपनी गांव में जर्जर बिजली लाइन को लेकर लोग नाराज हैं। शनिवार को ग्रामीणों ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह रास्ता बहुत व्यस्त रहता है और यहां से स्कूली बच्चे भी गुजरते हैं।

वीडियो में बच्चे लाइन के नीचे से निकलते दिख रहे हैं, जबकि लाइन काफी नीचे और खराब हालत में है। लोगों को डर है कि कोई हादसा हो सकता है।

नीचे लटकी बिजली लाइन से ग्रामीण परेशान, 29 सितंबर तक समाधान की मांग।

उन्होंने वीडियो वायरल कर समाधान की मांग की है। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नू मलिक ने भी वीडियो शेयर कर 29 सितंबर तक समाधान मांगा है।

उन्होंने कहा कि अगर समस्या हल नहीं हुई तो 30 सितंबर को सराय बिजली घर पर धरना प्रदर्शन होगा।



Source link

Related posts

Bhagalpur News: बांका: मंदार पर वायरल वीडियो मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज, Bhagalpur Hindi News

सचिन के दोस्त विनोद कांबली का ओल्ड एज होम से वीडियो वायरल, जानें क्या है पूरा मामला?

चलती ट्रेन पर पत्थर फेंकने का Video Viral, लोगों ने पूछा- क्यों करते हैं ऐसा? – train window stone pelting viral video people react