Bagpat News: होटल पर मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी, Bagpat Hindi News


Bagpat News: बागपत के बड़ागांव में एक ढाबे पर चार लोगों ने एक व्यक्ति को घेरकर पीटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पीड़ित रोहतास ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उसने बताया कि यह घटना एक पुराने विवाद के कारण हुई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पीड़ित को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Bagpat News: बागपत। खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव में स्थित एक ढाबे पर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में चार लोग एक व्यक्ति को घेरकर पीटते दिखाई दे रहे हैं। बीच-बचाव करने पहुंचे दूसरे व्यक्ति के साथ भी मारपीट की गई। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बसी गांव निवासी रोहतास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति से उनका पुराना विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर उन पर लगातार फैसले का दबाव बनाया जा रहा है। रोहतास ने बताया कि रात करीब 9 बजे वह बड़ागांव के एक होटल में खाना खाने पहुंचे थे।

इसी दौरान चार लोग वहां पहुंचे और उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि गाली-गलौज के बाद चारों लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में वह घायल हो गया। मारपीट के दौरान एक व्यक्ति ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उसके साथ भी मारपीट की गई। घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वीडियो में एक व्यक्ति को कई लोग घेरकर मारते हुए नजर आ रहे हैं। रोहतास ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उसने मारपीट के पीछे गांव के ही एक व्यक्ति के साथ चल रहे पुराने विवाद को वजह बताया है। उसका आरोप है कि उसी व्यक्ति ने चार लोगों को भेजकर उसके साथ मारपीट कराई। वहीं, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने रोहतास को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई और वायरल वीडियो को भी जांच में शामिल किया। कोतवाली प्रभारी खेकड़ा आशीष पुंडीर का कहना है कि पीड़ित की शिकायत और वीडियो के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Related posts

फैक्ट चेक: स्वतंत्र भारद्वाज का ‘धमकी’ वाला ये वीडियो पुराना है, जेल से बाहर आने के बाद का नहीं – swatantra bhardwaj viral video social media jail jantar mantar protest cjp ntc amkr

Amroha Police Line Open Drinking Controversy

‘कलेक्टर कहां हैं, बुलाइए’, सिंधिया का वीडियो वायरल, अधिकारी से क्यों नाराज हुए केंद्रीय मंत्री – jyotiraditya scindia video viral collector sp reprimanded tribal village LCLAR