{“_id”:”6abeac6fe945a520f902caa7″,”slug”:”boy-drowns-in-canal-after-going-out-for-morning-ablutions-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-157776-2026-10-02″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Bahraich News: नित्यक्रिया के लिए निकले बालक की नहर में डूबकर मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

फखरपुर। मेथौरा गांव में बृहस्पतिवार सुबह नहर में डूबने से नौ वर्षीय बालक की मौत हो गई। गांव निवासी हुसैन अली सुबह नहर किनारे शौच के लिए गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नहर में गिर गया। बालक को नहर में डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया और घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और नहर में हुसैन की तलाश शुरू की। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव बरामद हुआ। मृतक के चाचा मंसूर अली ने घटना की सूचना फखरपुर थाने में थाना प्रभारी रामकुमार राजभर को दी। सीओ डीके श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए प्रार्थनापत्र दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
