Bareilly News:सुबह गोकशी पर हंगामा, शाम को मुठभेड़ में दो आरोपी किए गिरफ्तार – Uproar Over Cow Slaughter In The Morning; Two Accused Arrested In An Encounter In The Evening


आंवला। बदायूं रोड पर सिकरोड़ा गांव में शुक्रवार तड़के मुरादाबाद व संभल के गैंग ने गोकशी की घटना कर दी। इसके विरोध में हिंदू संगठनों ने हंगामा किया।

दोपहर बाद पुलिस ने मुठभेड़ में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुरादाबाद के हैदर अली और संभल के शाहरुख के पैर में गोली लगी है। इस दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया।

सीओ हेमंत उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से एक तमंचा और पशु कटान के उपकरण बरामद किए। दो कारतूस और एक कार भी कब्जे में ली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आरोपियों ने अपना अपराध कबूल किया। उन्होंने बताया कि वे अपने साथियों के साथ संरक्षित पशुओं का मांस बेचते हैं। बृहस्पतिवार रात बारिश के कारण उनकी गाड़ी खेत में फंस गई थी।

आरोपियों ने बताया कि वे संभल के छोटा और बिजनौर के सरदार उर्फ वीर सिंह के साथ रेकी करते थे। रात में संरक्षित पशुओं को मारकर मांस दूसरे शहरों में बेचते थे। हैदर अली पर मुरादाबाद और संभल में पहले से नौ मामले दर्ज हैं। सीओ ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद



Source link

Related posts

Jaunpur News:सुबह छाई धुंध, शाम में महसूस हुई सिहरन – Morning Was Covered In Fog, Felt A Shiver In The Evening

Nana Patekar Death Funeral LIVE Photos Update; PM Modi Akshay Kumar

Hapur News:सुबह खिली धूप, दोपहर बाद बरसे मेघ – Bright Sunshine In The Morning; Rain Showers In The Afternoon