BB 20: ‘मेरे साथ लॉलीपॉप खाएंगी’ काजी के डायलॉग पर भड़की कनिका मान, बोलीं- आपको तमीज तो मैं ही सिखाकर जाउंगी


Last Updated:

Qazi Hrithik Dialogue Sparks Kanika Clash: ‘बिग बॉस 20’ के घर में काजी तौकीर और कनिका मान के बीच ‘लॉलीपॉप’ कमेंट को लेकर भारी बवाल मच गया है. काजी ने खुद को ‘कोई मिल गया’ का ऋतिक रोशन बताते हुए अपनी बात को सही साबित करने की कोशिश की, लेकिन कनिका ने इसे बेहद चीप करार दे दिया. जानिए इस ड्रामे पर सोशल मीडिया यूजर्स का क्या कहना है!

काजी तौकीर और कनिका में हुई बहस (फोटो साभार-instagram grabe)

नई दिल्ली: ‘बिग बॉस 20’ के घर में काजी तौकीर अपने अतरंगी अंदाज, प्रैंक्स और ड्रामे की वजह से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. शो के लेटेस्ट एपिसोड में अब इस बार वो कनिका संग लॉलीपॉप कमेंट को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. दरअसल दोनों के बीच हंसी-मजाक चल रहा था, कनिका काजी की मैम बनी हुईं थीं. तभी काजी कहते हैं मैम आप मेरे साथ लॉलीपॉप खाएंगी, जिसे सुनकर कनिका भड़क गईं और उन्होंने काजी की बात को चीप बताया. इसी बात पर घर में काफी बहस देखने को मिली.

लॉलीपॉप कमेंट पर घर में बवाल

दरअसल हुआ ये था कि कनिका, काजी की मैम बनीं थी. वो कहती हैं कि तमीज तो तुम्हें मै सिखा के जाउंगी. तभी काजी कहते हैं ठीक है आप मैम बन जाओ. जिसके कनिका ने काजी से कहा आप कौन सा सब्जेक्ट पढ़ोगे, काजी ने कहा- यस मैम, बायोलॉजी. इसके बाद काजी इंगलिश में बात करते और फन करते दिखाई देते हैं. तभी वो कनिका से कहते हैं मैम आप मेरे साथ लॉलीपॉप खाएंगी. जिसपर कनिका तुरंत वहां से गुस्से में चली जाती हैं और कहती हैं ये बहुत चीप था काजी. तभी काजी कनिका के पास जाते हैं और अपने लॉलीपॉप वाले कमेंट पर सफाई देते हुए कहते हैं कि मैं ‘कोई मिल गया’ के ऋतिक रोशन का कैरेक्टर बन गया था, जो अकल से बच्चा है. काजी ने अपनी बात को जस्टिफाई करते हुए आगे कहा कि जैसे छोटे बच्चों को लॉलीपॉप और चॉकलेट्स पसंद होती हैं, वैसे ही वो भी उस वक्त बच्चों वाले किरदार में थे. इस पर कनिका ने तुरंत काजी को बीच में ही टोक दिया और साफ कहा कि उन्हें यह कमेंट बिल्कुल पसंद नहीं आया. काजी ने फिर से खुद को सही साबित करने के लिए फॉरेस्ट गंप का भी उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि आप किड नहीं हो लेकिन मैं उस वक्त कैरेक्टर में बच्चा बना था. काजी ने जोर देते हुए कहा कि लॉलीपॉप कोई गाली वाला शब्द नहीं है.



Source link

Related posts

मनोज तिवारी की Ex वाइफ संग तोड़ी शादी, सिंगर का बड़ा ऐलान, बोला- 2 साल से… – ekam bawa rani tiwari separation rhiti tiwari mother rani family dispute manoj tiwari ex wife bigg boss 20 tmovb

BB 20: ‘मेरे साथ लॉलीपॉप खाएंगी’ काजी के डायलॉग पर भड़की कनिका मान, बोलीं- आपको तमीज तो मैं ही सिखाकर जाउंगी

Bigg Boss 20: रीति तिवारी का सफर खत्म, स्पेशल पावर के चलते मिडवीक इविक्शन में हुईं बाहर