BB 20: ‘मेरे साथ लॉलीपॉप खाएंगी’ काजी के डायलॉग पर भड़की कनिका मान, बोलीं- आपको तमीज तो मैं ही सिखाकर जाउंगी


नई दिल्ली: ‘बिग बॉस 20’ के घर में काजी तौकीर अपने अतरंगी अंदाज, प्रैंक्स और ड्रामे की वजह से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. शो के लेटेस्ट एपिसोड में अब इस बार वो कनिका संग लॉलीपॉप कमेंट को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. दरअसल दोनों के बीच हंसी-मजाक चल रहा था, कनिका काजी की मैम बनी हुईं थीं. तभी काजी कहते हैं मैम आप मेरे साथ लॉलीपॉप खाएंगी, जिसे सुनकर कनिका भड़क गईं और उन्होंने काजी की बात को चीप बताया. इसी बात पर घर में काफी बहस देखने को मिली.

काजी तौकीर और कनिका में हुई बहस फोटो साभार-instagram grabe

लॉलीपॉप कमेंट पर घर में बवाल

दरअसल हुआ ये था कि कनिका, काजी की मैम बनीं थी. वो कहती हैं कि तमीज तो तुम्हें मै सिखा के जाउंगी. तभी काजी कहते हैं ठीक है आप मैम बन जाओ. जिसके कनिका ने काजी से कहा आप कौन सा सब्जेक्ट पढ़ोगे, काजी ने कहा- यस मैम, बायोलॉजी. इसके बाद काजी इंगलिश में बात करते और फन करते दिखाई देते हैं. तभी वो कनिका से कहते हैं मैम आप मेरे साथ लॉलीपॉप खाएंगी. जिसपर कनिका तुरंत वहां से गुस्से में चली जाती हैं और कहती हैं ये बहुत चीप था काजी. तभी काजी कनिका के पास जाते हैं और अपने लॉलीपॉप वाले कमेंट पर सफाई देते हुए कहते हैं कि मैं ‘कोई मिल गया’ के ऋतिक रोशन का कैरेक्टर बन गया था, जो अकल से बच्चा है. काजी ने अपनी बात को जस्टिफाई करते हुए आगे कहा कि जैसे छोटे बच्चों को लॉलीपॉप और चॉकलेट्स पसंद होती हैं, वैसे ही वो भी उस वक्त बच्चों वाले किरदार में थे. इस पर कनिका ने तुरंत काजी को बीच में ही टोक दिया और साफ कहा कि उन्हें यह कमेंट बिल्कुल पसंद नहीं आया. काजी ने फिर से खुद को सही साबित करने के लिए फॉरेस्ट गंप का भी उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि आप किड नहीं हो लेकिन मैं उस वक्त कैरेक्टर में बच्चा बना था. काजी ने जोर देते हुए कहा कि लॉलीपॉप कोई गाली वाला शब्द नहीं है.

कनिका मान ने कहा चीप

कनिका ने काजी की इस हरकत पर सख्त नाराजगी जताते हुए कहा कि यह बेहद चीप था, काजी. उन्होंने आगे कहा कि मैं आपसे इतनी चीप बातों की उम्मीद बिल्कुल नहीं करती. यह पूरी घटना तब हुई जब काजी कनिका के सामने सिर्फ एक कैरेक्टर प्ले करने की कोशिश कर रहे थे. हालांकि कनिका ने कहा मैने पहले भी आपको कहा था और अभी भी कह रही हूं मुझे पता है इसका मतलब क्या गलत होता है. तभी काजी कहते हैं आप गतल समझ रही हो ये कोई गाली नहीं है, मेरी नियत खराब नहीं है मुझे पता है. इसी के बाद आम्रपाली दुबे भी काजी से बहस करती हैं कि आप ऐसी बातें क्यों करते हैं अगर प्रॉब्लम है किसी को फिर भी. तभी काजी कहते हैं आप हमेशा बीच में क्यों आ जाती हैं.

विज्ञापन

कनिका पर भड़के फैंस

काजी और कनिका के इस ड्रामे के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कई यूजर्स काजी का सपोर्ट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि घरवाले बेवजह बात का बतंगड़ बना रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ऋतिक रोशन के एक सिंपल डायलॉग के मजाक पर इतना बड़ा मुद्दा बनाना बिल्कुल गलत है, लोग सिर्फ स्क्रीन टाइम पाने के लिए इसे खींच रहे हैं. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि जब घरवालों के पास काजी के खिलाफ कोई नया मुद्दा नहीं बचा, तो वो पुराना लॉलीपॉप वाला टॉपिक दोबारा उठा रहे हैं. एक अन्य फैन ने काजी का बचाव करते हुए लिखा कि उन्होंने तो ऋतिक के डायलॉग पर मजाक किया था और कनिका को बच्चा समझा था, फिर भी लोग इसका डबल मीनिंग निकाल रहे हैं.



Source link

Related posts

BB 20: ‘मेरे साथ लॉलीपॉप खाएंगी’ काजी के डायलॉग पर भड़की कनिका मान, बोलीं- आपको तमीज तो मैं ही सिखाकर जाउंगी

Bigg Boss 20: रीति तिवारी का सफर खत्म, स्पेशल पावर के चलते मिडवीक इविक्शन में हुईं बाहर

Bigg Boss 20 : काजी तौकीर ने लगाई अरिशफा की क्लास, बोले- बदतमीज है ये, मैं इसको…, Bigg-boss Hindi News