BB 20: सलमान की डांट के बाद मनोज तिवारी की बेटी रीति हुईं एलिमिनेट कहीं सीक्रेट रूम का तो नहीं खुल गया रास्ता


Last Updated:

Bigg Boss 20 Mid Week Eviction: बिग बॉस 20 में आया अब तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट. वीकेंड का वार से पहले ही मिड वीक एविक्शन में मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी घर से बाहर हो गई हैं. जानिए सलमान खान ने क्यों लगाई थी क्लास और क्या रीति जाएगी सीक्रेट रूम!

रीति तिवारी हुईं बिग बॉस 20 से बाहर (फोटो साभार @jiohotstarreality)

नई दिल्ली: टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस 20 में एक बहुत बड़ा ट्विस्ट आ गया है. वीकेंड का वार में सलमान खान की फटकार और ऑफिशियल एविक्शन से पहले ही शो में मिड वीक एविक्शन हो गया है. इस अचानक हुए बेघर होने की गाज मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी पर गिरी है.

रीति के शो से बाहर होते ही सोशल मीडिया पर फैंस के मिक्स रिएक्शन्स आने शुरू हो गए हैं. आइए जानते हैं कि आखिर घर के अंदर ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से रीति को शो छोड़ना पड़ा.

 Confession Room में हुआ बड़ा फैसला

शो के लेटेस्ट एपिसोड में कैप्टनसी टास्क के लिए तीन दावेदार चुने गए. इसके बाद बिग बॉस ने तीनों को कन्फेशन रूम में बुलाया. बिग बॉस ने उनसे पूछा कि नॉमिनेटेड सदस्यों में से किसका गेम में सबसे कम योगदान रहा है. माही ने मैरी कॉम का नाम लिया तो यंग डीएसए ने अमन गांधी का नाम उठाया. वहीं उदिति ने रीति तिवारी का नाम लिया. बाद में बाकी दोनों दावेदार भी उदिति की बात से सहमत हो गए. उदिति का कहना था कि रीति की पर्सनैलिटी काफी कन्फ्यूजिंग है. काजी तौकीर के प्रति उनका बदलता व्यवहार भी सबको समझ नहीं आ रहा था.



Source link

Related posts

अक्टूबर में जियो हॉटस्टार पर होगा फुल एंटरटेनमेंट, ‘बिग बॉस 20’ से ‘कॉफी विद करण 9’ तक ये शो मचाएंगे धमाल

Bigg Boss 20: ‘तेरे बाप दे रहा है पैसे?, माही विज का छलका दर्द, बचपन में पैसे न होने पर रिश्तेदारों ने की थी बेइज्जती, Bigg-boss Hindi News

बिग बॉस 20: माही विज ने बयां किया पैसे ना होने का दर्द, मिड वीक एविक्शन, आम्रपाली की राजनीति में एंट्री?