अक्टूबर में जियो हॉटस्टार पर होगा फुल एंटरटेनमेंट, ‘बिग बॉस 20’ से ‘कॉफी विद करण 9’ तक ये शो मचाएंगे धमाल


अक्टूबर का महीना ओटीटी दर्शकों के लिए काफी मजेदार होने वाला है. जियो हॉटस्टार ने अपनी नई वॉचलिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रियलिटी शो, टॉक शो, फिल्में, वेब सीरीज और बच्चों के लिए एनिमेशन कंटेंट शामिल हैं. यानी इस महीने अलग-अलग तरह के कंटेंट पसंद करने वाले दर्शकों के लिए काफी कुछ देखने को मिलेगा.

रियलिटी और टॉक शो

जियो हॉटस्टार की अक्टूबर लिस्ट में सबसे पहले बात करें रियलिटी शो की तो ‘बिग बॉस 20’ अभी स्ट्रीम हो रहा है. वहीं, ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का ग्रैंड फिनाले 3 और 4 अक्टूबर को देखने को मिलेगा. इसके अलावा करण जौहर का पॉपुलर टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ भी नए सीजन के साथ लौट रहा है. ‘कॉफी विद करण 9’ का प्रीमियर 14 अक्टूबर को होगा. वहीं, ‘रोडीज रीबर्थ’ 16 अक्टूबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा.

एक्शन और थ्रिलर का भी मिलेगा फुल डोज

अगर आपको एक्शन और थ्रिलर पसंद है तो अक्टूबर में जियो हॉटस्टार पर आपके लिए भी कई ऑप्शन हैं. ‘मोर्टल कॉम्बैट II’ 8 अक्टूबर को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है. इसके अलावा ‘द इंडिया स्टोरी: स्लो पॉइजन इन प्रोग्रेस’ भी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है. इंग्लिश सीरीज की बात करें तो ‘ग्रेज एनाटॉमी’ का सीजन 23, 16 अक्टूबर से और ‘टुलसा किंग’ का सीजन 4, 17 अक्टूबर से स्ट्रीम होगा. इसके अलावा ‘द कारदाशियन्स’ का सीजन 8 भी 9 अक्टूबर को आएगा.

बच्चों के लिए भी कई नए शो

जियो हॉटस्टार की अक्टूबर वॉचलिस्ट में बच्चों के लिए भी कई कंटेंट शामिल हैं. ‘मोटू पतलू: स्टोन एज एडवेंचर्स’ 12 अक्टूबर को रिलीज होगा. वहीं, ‘द लेजेंड ऑफ हनुमान’ का सीजन 7, 23 अक्टूबर से देखा जा सकता है. इसके अलावा बच्चों का पसंदीदा कार्टून ‘ओगी एंड द कॉकरोचेस’ 30 अक्टूबर को नए एपिसोड्स के साथ लौटेगा. ‘लव ऑलवेज’ भी इसी दिन स्ट्रीम होगा.

ये भी पढ़ें:- ‘पूजा मेरी जान’ की स्क्रीनिंग में ऑल-ब्लैक बॉस लेडी लुक में छाईं मृणाल ठाकुर, इम्तियाज अली ने भी लूटी महफिल

अक्टूबर में जियो हॉटस्टार पर कब क्या आएगा?

  • अभी स्ट्रीमिंग: ‘बिग बॉस 20’, ‘कोकीन’, ‘अली बाबा और 40 भूत’, ‘द इंडिया स्टोरी’, ‘शायद यही है प्यार’, ‘कहा शुरू कहा खत्म’
  • 2 अक्टूबर: ‘बेथलेहम कुडुम्बा यूनिट’
  • 3 अक्टूबर: ‘वॉर: सीजन 1’
  • 3-4 अक्टूबर: ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ ग्रैंड फिनाले
  • 8 अक्टूबर: ‘मोर्टल कॉम्बैट II’
  • 9 अक्टूबर: ‘द कारदाशियन्स: सीजन 8’
  • 10 अक्टूबर: ‘धमाल विद पति पत्नी और पंगा’
  • 12 अक्टूबर: ‘डिस्क्लोजर डे’ और ‘मोटू पतलू: स्टोन एज एडवेंचर्स’
  • 14 अक्टूबर: ‘कॉफी विद करण: सीजन 9’ और ‘विजन क्वेस्ट: सीजन 1’
  • 15 अक्टूबर: ‘कप्पी स्क्वाड’
  • 16 अक्टूबर: ‘रोडीज रीबर्थ’ और ‘ग्रेज एनाटॉमी: सीजन 23’
  • 17 अक्टूबर: ‘टुलसा किंग: सीजन 4’
  • 20 अक्टूबर: ‘बिट्टू बहानेबाज एक का तीन’ और ‘मिस्टर एंड मिसेज ऑफिस’
  • 23 अक्टूबर: ‘द लेजेंड ऑफ हनुमान: सीजन 7’
  • 30 अक्टूबर: ‘ओगी एंड द कॉकरोचेस’ और ‘लव ऑलवेज’

कुल मिलाकर, जियो हॉटस्टार की अक्टूबर वॉचलिस्ट में रियलिटी शो, टॉक शो, फिल्में, वेब सीरीज और बच्चों के लिए कई नए शो शामिल हैं. ऐसे में अक्टूबर में दर्शकों के पास देखने के लिए कई नए ऑप्शन होंगे.

ये भी पढ़ें:- ‘प्रेम कीटाणु’ की स्क्रीनिंग में छाया सलमान खान का ‘दबंग’ स्वैग, रवीना टंडन-रिया चक्रवर्ती ने भी लूटी महफिल





Source link

Related posts

‘बिग बॉस 20’ से बाहर आते ही काजी की फैन हुईं ईशा रिखी, Ex हसबैंड बादशाह संग कनेक्शन पर कह दी बड़ी बात

Bigg Boss 20: ‘तेरे बाप दे रहा है पैसे?, माही विज का छलका दर्द, बचपन में पैसे न होने पर रिश्तेदारों ने की थी बेइज्जती, Bigg-boss Hindi News

BB 20: सलमान की डांट के बाद मनोज तिवारी की बेटी रीति हुईं एलिमिनेट कहीं सीक्रेट रूम का तो नहीं खुल गया रास्ता