BB20: प्लॉटिंग करते रह गए कंटेस्टेंट्स, ‘बिग बॉस’ ने बिगाड़ दिया पूरा खेल, नॉमिनेशन में किया बड़ा उलट-फेर


Last Updated:

‘बिग बॉस 20’ का लेटेस्ट एपिसोड मनोरंजन से भरपूर है. पिछले एपिसोड में घर में नॉमिनेशन होने थे लेकिन कंटेस्टेंट्स की एक गलती ने बिग बॉस को नाराज कर दिया. बिग बॉस ने अपनी नाराजगी में गेम पलट कर रख दिया. चलिए आपको यहां बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड की पूरी अपडेट बताते हैं.

‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट एपिसोड में बड़ा उलट-फेर हुआ.

नई दिल्ली.  ‘बिग बॉस 20’ के पहले हफ्ते में घर में घमासान देखने को मिला. शो के लेटेस्ट एपिसोड में दूसरा नॉमिनेशन था लेकिन बिग बॉस ने नॉमिनेशन के दौरान पूरा खेल बिगाड़ दिया. बिग बॉस के सफर में नॉमिनेशन गेम का सबसे अहम हिस्सा होता है. ये कंटेस्टेंट्स के लिए जीने-मरने जैसा होता है. नॉमिनेशन से पहले घर के सदस्यों को प्लानिंग और प्लॉटिंग करते देखा गया जिससे बिग बॉस नाराज हो उठे और उन्होंने सजा के तौर पर पूरा गेम पलट कर रख दिया.

‘बिग बॉस’ ने यंग DSA, रोहद खान, आसिफ खान और स्काउट पर नॉमिनेशन से पहले प्लानिंग और प्लॉटिंग करने का आरोप लगाया. इन चारों के खिलाफ बिग बॉस ने अपनी नाराजगी जाहिर की लेकिन यंग डीएसएस घर के कैप्टन हैं जिसकी वजह से उन्हें नॉमिनेट नहीं किया जा सकता था. यंग सजा से बच गए लेकिन उन्होंने बाकी तीनों की नैया डूबा दी.

बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड में हुआ बड़ा गेम

शो के नॉमिनेशन के डिस्कशन के दौरान आम्रपाली दुबे, आरिशफा, माही, आसिफ, अमन, उदिति, गुल्लू और स्काउट के नाम पर चर्चाएं तेज थीं. सारे कंटेस्टेंट्स ने मिलकर आम्रपाली, ईशा, आसिफ और लव को नॉमिनेट किया था, लेकिन ये कंटेस्टेंट्स भूल गए थे बिग बॉस की नजरों से कोई बच नहीं सकता है. बिग बॉस ने यंग, रोहद, आसिफ और स्काउट को फटकार लगाई औऱ उनका गेम पलटते हुए यंग को छोड़कर बाकी सबको नॉमिनेट कर दिया है.

अनोखी थीम पर है सलमान खान का शो

‘बिग बॉस 20’ इस बार अपनी अनोखी थीम ‘वरदान’ और ‘एक से भले दो’ के कॉन्सेप्ट के साथ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है. यह सीजन पूरी तरह से डुएलिटी (दोहरेपन) और खेल के नए ट्विस्ट पर आधारित है, जहां हर कदम पर रणनीति बदल रही है. इस बार घर के अंदर ‘एक्स्ट्रा जीवन दान’ का एक ऐसा दिलचस्प नियम लाया गया है, जो प्रतियोगियों को खेल में बने रहने का एक और मौका देता है.

इसके अलावा, घर की बनावट भी इस थीम को बखूबी दर्शाती है, जहां ‘रूम 20’ और ‘रूम 2X’ जैसे दो अलग और विपरीत माहौल वाले कमरे बनाए गए हैं, और होस्ट सलमान खान का खास अंदाज ‘तथास्तु’ इस सीजन के रोमांच को और बढ़ा देता है. इस बार शो की शुरुआत से ही ढेर सारा मनोरंजन देखने को मिल रहा है. पहले ही हफ्ते में कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान देखने को मिला.

About the Author

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…

और पढ़ें





Source link

Related posts

‘बिग बॉस 20’ में 3 कंटेस्टेंट पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार, आसिफ खान ने जताई नाराजगी, बोले- ‘गेम अनफेयर है’

350 करोड़ से 120 करोड़ पर आ गए सलमान खान, बिग बॉस 20 के लिए क्यों मिल रही इतनी कम फीस?

Bigg Boss 20 हाइलाइट्स: काजी से बोलीं आम्रपाली दुबे- हद में रह तू, आज मैं तेरी जिंदगी हराम कर दूंगी – bigg boss 20 episode 4 written update in hindi 09 sept 2026 all eyes on pahla kaptaan