‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट एपिसोड में नॉमिनेशन प्रोसेस के बाद पूरे घर का माहौल बदल रहा है। वर्ल्ड चैंपियन मुक्केबाज मैरी कॉम और भोजपुरी सुपरस्टार और भाजपा सांसद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी के बीच तीखी बहस होती दिख रही है। रीति गुस्से में कहती हैं कि पूरी दुनिया मैरी कॉम का एक अलग रूप भी देखेगी।
दूसरे एपिसोड में गुल्लू, आसिफ और यंग कैप्टेंसी के तीन दावेदार बने और पहली बार घर में 2X रूम खुला। इन तीनों ने अरिश्फा, उदिति और कनिका को नॉमिनेट कर बताते हैं कि वे उनकी लाइफ लेना चाहेंगे। वहीं लव, अरिश्फा, कनिका और उदिति इस हफ्ते बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। अब एपिसोड 3 की शुरुआत और नॉमिनेशन प्रोसेस के बाद पूरे घर का माहौल बदल रहा है।
काजी से बोलीं लव गिल- ये सब मत कहो, मुझे डर लगता है
घर के काम को लेकर कंटेस्टेंट्स की बीच की लड़ाई शुरू हो चुकी है। वहीं काज़ी घरवालों का मनोरंजन करते दिख रहे हैं। काजी कहते हैं- मैं साइंटिस्ट था बचपन में। इसपर उनसे सवाल पूछा जाता है कि क्या आविष्कार किया? ये सुनकर वो हंसने लगते हैं। वहीं वो लव गिल को कुछ लाइनें दोहराने के लिए कहते हैं और उनसे कहते हैं- इससे उनका सपना पूरा होगा। लव गिल कहती हैं कि ये सब मत कहो, मुझे डर लगता है। काजी लव गिल से कहते हैं- कल मेरे साथ कॉफी पीना, सब ठीक होगा। इसपर वो कहती हैं- उन्होंने कभी कॉफी चाय नहीं पी। सुबह होते ही मैरी कॉम गुल्लू से बर्तन धोने को कहती हैं लेकिन वो कहते हैं कि मैं आ रहा हूं। जब वो वहां से चली जाती हैं तो गुल्लू कहते हैं- मैं अच्छा इंसान हूं लेकिन मैं लेजी भी हूं।
रसोई के काम को लेकर तीखी बहस
‘बिग बॉस 20’ के घर आमतौर पर बर्तन, खाना और चाय जैसे रोजमर्रा के काम ही कई बार बड़ी लड़ाई की वजह बन जाते हैं, और इस बार भी कुछ ऐसा ही होता दिखाई दे रहा है। आने वाले एपिसोड के प्रोमो में वर्ल्ड चैंपियन मुक्केबाज मैरी कॉम और भोजपुरी सुपरस्टार और भाजपा सांसद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी के बीच रसोई के काम को लेकर तीखी बहस देखने को मिल रही है।
‘मेरी ही ड्यूटी है बर्तन की, पर अब मैं चाय बना रही हूं’
स्काउटओपी से पूछते हैं कि उसके साथ और किसे बर्तन धोने की ड्यूटी मिली है। पास खड़ी रीति बताती हैं कि बर्तन धोना उनकी ही ड्यूटी है, लेकिन इस समय वह घर के सभी लोगों के लिए चाय बना रही हैं। रीति कहती हैं, ‘मेरी ही ड्यूटी है बर्तन की, पर अब मैं चाय बना रही हूं।’ इस पर मैरी उनसे पूछती हैं, ‘चाय बनाने में कितना समय लगता है?’ मैरी का यह सवाल रीति को पसंद नहीं आता और वह उनसे ही चाय बनाने के लिए कह देती हैं। इसके बाद माहौल और गर्म हो जाता है।
रीति कहती हैं- लेकिन मेरे बारे में पीठ पीछे बातें मत कीजिए
रीति, मैरी से कहती हैं, ‘मुझे पता है मुझे क्या करना है। मैं आपकी बहुत इज्जत करती हूं, लेकिन मेरे बारे में पीठ पीछे बातें मत कीजिए।’ रीति की बात सुनकर मैरी भी जवाब देने से पीछे नहीं हटतीं। वह कहती हैं, ‘पूरी दुनिया मुझे जानती है। आप कौन हैं, मैं नहीं जानती।’ मैरी का यह जवाब सुनकर रीति गुस्से में कहती हैं कि पूरी दुनिया मैरी कॉम का एक अलग रूप भी देखेगी। हालांकि, जल्द ही रीति मैरी कॉम से सॉरी बोलती हैं और वो भी मनोज तिवारी की बेटी पर प्यार जताती हैं। इसके बाद दोनों गले मिलती हैं और सबको बताती हैं कि उनकी दोस्ती हो गई है।
अरिश्फा खान और आम्रपाली दुबे
पिछले एपिसोड में अरिश्फा खान औरआम्रपाली दुबे के बीच जोरदार लड़ाई भी देखने को मिली। अरिश्फा खान को ‘बच्ची’ कहे जाने पर गुस्सा आ गया, जिसका पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें बच्चे जैसा ट्रीट नहीं किया जाना चाहिए, वह भी एक एडल्ट हैं। आम्रपाली के पीछे न हटने पर लड़ाई और तेज हो गई। माही विज भी इस लड़ाई में कूद पड़ीं और उन्होंने अरिश्फा खान से घरवालों को दोगला कहने पर सवाल किया। हालांकि, बाद में अरिश्फा खान को आम्रपाली से माफी मांगते हुए देखा गया था। वहीं आज के एपिसोड में दोनों के बीच प्यार भरी बातचीत हुई और आम्रपाली उनके सूट की तारीफ करती हैं। अरिश्फा खान एक तितली लेकर आती हैं और कहती हैं कि ये मेरा दोस्त है और इसका नाम मेमे है। अब उनकी आवाज सुनकर माही कहती हैं- यार ये आवाज सुनकर कैसा लगा, जिसपर घरवाले कहते हैं- बच्ची जैसी।
आम्रपाली ने कहा- मेरी पहली फिल्म 50 दिनों तक चली
आम्रपाली अपनी फिल्म के बारे में बात करती हैं। आम्रपाली बताती हैं कि उनकी पहली भोजपुरी फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’सुपरहिट रही थी और करीब 98% सिनेमाघरों में 50 दिनों तक चली थी।
रीति तिवारी बोलीं- मुझे रेप थ्रेट तक मिलते हैं
मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी घरवालों से बात करते हुए कहती हैं कि उन्हें पापा की वजह से काफी धमकियां मिलती हैं और मारने और रेप थ्रेट तक मिलते हैं।
घर के पहले कैप्टन के लिए कैप्टंसी टास्क
अब शुरू होता है घर के पहले कैप्टन के लिए कैप्टंसी टास्क। टास्क का संचालन माही के हाथ में है और कैप्टंसी का टास्क जीतने के लिए घरवालों को अपने-अपने टब में पॉपकॉर्न जमा करने हैं। ये टब हर घरवालों के सिर पर बंधे हैं, जिसमें उन्हें अपने-अपने टब में सबसे अधिक पॉपकॉर्न जमा करना है। इस टास्क में वे हाथ नहीं लगा सकते । जिनके डिब्बे में सबसे अधिक पॉपकॉर्न होगा वो टास्क जीत जाएंगे और आज ही एक कंटेस्टेंट को नॉमिनेट होना है। वहीं स्काउट खेल में हुई गड़बड़ी पर नाराज हो जाते हैं और माही से पूछने के बाद बास्केट को पंच मारकर तोड़ने लगते हैं। वहीं उदिति कहती हैं- मैंने गलती से मारा।
आम्रपाली कहती हैं- काजी लड़कियों को धक्का दे रहा है
काज़ी और आम्रपाली के बीच जमकर लड़ाई होती है। आम्रपाली कहती हैं- हद में रह तू। वहीं काजी और आसिफ की भी जमकर लड़ाई होती है। काजी आसिफ को गालियां देती हैं। आम्रपाली कहती हैं- डिस्क्वॉलिफाई करना है तो काजी को करो। ये लड़कियों को धक्का दे रहा है, बुरी तरह चढ़ रहा, कौन लड़की जाएगी इधर। काजी आसिफ से कहते हैं- तुझे फिजिकल होना है तो हो जा। तन्मय आसिफ और काजी को अलग करते हैं। आम्रपाली नाजी के लिए कहती हैं- आज मैं इसकी जिंदगी हराम कर दूंगी। यंग लड़कियों पर आरोप लगाते हैं और कहते हैं- तुमलोग जब ऐसा करते तो शर्म नहीं आती क्या, रोटी बनाते न, इधर आके क्या कर रही। आम्रपाली उन्हें समझाती हैं- मैं काजी बोल रही, यंग कहता है- तूने लड़के लोग बोला है। उधर कैमरे के सामने काजी का ड्रामा चालू है। काजी कहते हैं कि आसिफ जैसे लोग जेल के पीछे होने चाहिए और मैं स्टेज पर रहूंगा, सामने 3000 लड़कियां।
थीम ‘सिविलाइजेशन’ और फैंटेसी वर्ल्ड जैसी
इस सीजन के घर को वर्षा जैन ने डिजाइन किया है जिसकी थीम ‘सिविलाइजेशन’ और फैंटेसी वर्ल्ड जैसी है। ‘बिग बॉस 20’ की शुरुआत 6 सितंबर से हुई है और इस बार घर में अलग-अलग क्षेत्रों से आए 16 चर्चित चेहरे नजर आ रहे हैं। इस सीजन मेंजो हस्तियां घर के अंदर आई हैं उनमें माही विज, आम्रपाली दुबे, अमन गांधी, मैरी कॉम, कनिका मान, ईशा रिखी, अरिश्फा खान, कुशल तंवर (गुल्लू) और काजी तौकीर जैसे कंटेस्टेंट शामिल हैं। बिग बॉस भारत में बिग बॉस फ्रेंचाइजी का एक भारतीय हिंदी भाषा का रियलिटी टेलीविजन शो है, जो कलर्स टीवी पर आता है। इस बार शो की थीम ‘तथास्तु’ रखी गई है, जिसके तहत कंटेस्टेंट्स को गेम में आगे टिके रहने के लिए दो लाइफलाइन (मौके) मिलेंगी।