BB20: ‘फिजिकल ही नहीं मेंटल स्ट्रेंथ भी चाहिए’, काजी तौकीर के सपोर्ट में आईं गौहर खान, मैरी कॉम को लिया आड़े हाथों


Last Updated:

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड में काजी तौकीर और मैरी कॉम के बीच एक टास्क को लेकर बहस हो गई. टास्क के दौरान मैरी कॉम गिर गईं और उन्होंने काजी पर इल्जाम लगाया. अब गौहर खान ने काजी का सपोर्ट किया है. उन्होंने मैरी कॉम पर निशाना साधते हुए कहा कि बिग बॉस में फिजिकल स्ट्रेंथ के साथ ही मेंटल स्ट्रेंथ की जरूरत भी है.

गौहर खान ने काजी तौकीर का सपोर्ट किया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम gauaharkhan), फाइल फोटो

नई दिल्ली. ‘बिग बॉस’ के हर बीतते एपिसोड के साथ घर में घमासान देखने को मिल रहा है. हर एपिसोड में ड्रामा और बढ़ते जा रहा है. अब शो में मौजूद कंटेस्टेंट्स ही नहीं बल्कि घर के बाहर से भी सितारे अपने पसंदीदा स्टार्स को सपोर्ट कर रहे हैं. बिग बॉस की विनर रहीं गौहर खान ने हालिया एपिसोड में हुए टास्क पर अपनी राय रखी. उन्होंने काजी तौकीर का सपोर्ट करते हुए मैरी कॉम को आड़े हाथों लिया और खरी खोटी सुनाई.

राशन और कप्तानी टास्क के दौरान घरवालों को अपनी टीम को जिताने के लिए पूरी ताकत से खेलना था. टास्क के नियमों के तहत कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे के बैग से राशन के पैकेट निकाल सकते थे. इसी दौरान काजी तौकीर अपनी टीम के लिए काफी आक्रामक अंदाज में खेलते दिखाई दिए और उनके अटैक के बीच मैरी कॉम गिर गईं. टास्क के बीच मैरी कॉम का संतुलन बिगड़ा और वह जमीन पर गिर गईं, जिसके बाद उन्हें चोट भी लगी. इसके बाद मैरी कॉम और कनिका मान ने काजी के खेलने के तरीके पर आपत्ति जताई.

गौहर ने काजी तौकीर का सपोर्ट किया

अब गौहर खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए काजी तौकीर का बचाव किया. उन्होंने मैरी कॉम के गिरने की घटना पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि मैरी कॉम इस तरह काजी पर आरोप लगाएंगी. गौहर ने अपने पुराने ‘बिग बॉस’ के अनुभवों को याद करते हुए बताया कि शो में टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स काफी मुश्किल परिस्थितियों में भी पूरी ताकत से खेलते थे.

गौहर खान ने मैरी कॉम पर कसा तंज

उन्होंने मैरी कॉम की फिटनेस और ताकत का जिक्र करते हुए कहा कि वह देश की जानी-मानी खिलाड़ी हैं और शारीरिक रूप से बेहद मजबूत हैं. गौहर ने सवाल उठाया कि अगर टास्क के दौरान काजी ने अपना हाथ बाहर निकाला और मैरी कॉम का संतुलन बिगड़ गया, तो इसके लिए सिर्फ काजी को जिम्मेदार ठहराना कितना सही है.

गौहर ने यह भी कहा कि इस पूरे मामले पर ‘वीकेंड का वार’ में चर्चा होनी चाहिए. उनके मुताबिक, टास्क के दौरान मैरी कॉम जिस तरह गिरीं, वह उन्हें एक छोटी बच्ची की तरह गिरने जैसा लगा. हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि मैरी कॉम के हाथ में मौजूद बैग काफी भारी था और इसी वजह से उनका बैलेंस बिगड़ा हो सकता है.

बिग बॉस की विनर रह चुकीं गौहर खान ने अपनी बात रखते हुए कहा कि ‘बिग बॉस’ जैसे शो में कंटेस्टेंट्स को शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत रहना पड़ता है. उनका मानना है कि टास्क में होने वाली ऐसी घटनाओं को लेकर खिलाड़ियों और कंटेस्टेंट्स को परिस्थितियों को समझने की कोशिश करनी चाहिए.

About the Author

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…

और पढ़ें





Source link

Related posts

‘बच्चों की तरह गिर गईं’, बिग बॉस 20 में मैरी कॉम के गिरने पर गौहर खान ने किया काजी तौकीर को सपोर्ट

Bigg Boss 20: लव गिल और यंग डीएसए के झगड़े में Aamrapali Dubey ने संभाली स्थिति

ईशा रिखी का इमोशनल नोट, ‘BB20’ से एविक्‍शन के बाद मांगी माफी, उधर Ex बादशाह ने कसा तंज! लोगों ने लगा दी क्‍लास – isha rikhi emotional note after bigg boss 20 eviction says last few weeks were not easy while badshah took a dig at his ex-wife