Begusarai Hotel Rape Case | Woman Brutally Assaulted Video Viral


बेगूसराय शहर के बीचोंबीच स्थित एक होटल में युवती को बंधक बनाकर मारपीट करने और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नगर थाना क्षेत्र में NH के किनारे स्थित एक होटल के कमरे में लडकी के साथ बेरहमी से मारपीट की गई।

.

पिटाई करने वाले युवक ने ही इस दरिंदगी का वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई है और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

वीडियो में युवक युवती को चप्पल से पीटता दिख रहा है। लात-घूंसे बरसा रहा है। कभी बाल पकड़कर घसीटता तो कभी गंदी-गंदी गालियां देता दिख रहा है।

घटना 27 सितंबर की, जब पीड़िता अपने घर से किसी काम के लिए बाहर निकली थी। सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला…

युवती से मारपीट की कुछ तस्वीरें…

आरोपी रोहित युवती के बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटक देता है।

आरोपी ने युवती को थप्पड़, चप्पल से पीटा।

मारपीट के दौरान युवती छोड़ देने की मिन्नतें करती रही।

अब जानिए वीडियो में क्या है

युवती से मारपीट के 3 वीडियो सामने आए हैं। जिसमें युवक बेरहमी से मारपीट करता दिख रहा है। उसने ल़ड़की को निर्दयता से जूते-चप्पलों, लात और घूंसों से मारपीट शुरू कर दिया।

कमरे के भीतर पीड़िता लगातार रोती-बिलखती रही और छोड़ देने की गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपी पर कोई असर नहीं हुआ।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पीड़िता खुद को बचाने की हर संभव कोशिश कर रही है। लेकिन युवक उसे बाल पकड़कर खींचता है और लात-घूंसों की बरसात करता रहता है।

टेबल पर मोबाइल रखकर बनाया वीडियो

आरोपी के बेखौफ अंदाज का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने कमरे में रखे टेबल पर अपना मोबाइल फोन सेट कर दिया।

इस पूरी हैवानियत को कैमरे में कैद करता रहा। मारपीट के बाद आरोपी ने लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

बेखोफ आरोपी रोहित ने टेबल पर मोबाइल एडजस्ट कर खुद पिटाई का वीडियो बनाया।

अब जानिए क्या है मामला

27 सितंबर को जब पीड़िता अपने घर से किसी काम के लिए बाहर निकली थी। इसी दौरान पहचान का ही एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपनी बाइक पर बैठाकर नगर थाना क्षेत्र स्थित एनएच किनारे बने होटल ले गया।

वहां पहुंचने के बाद उस युवक ने पीड़िता को एक अन्य युवक भगवानपुर थाना क्षेत्र के रहने रोहित कुमार के पास बैठा दिया। इसके बाद रोहित लड़की को जबरन होटल के एक कमरे में ले गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

होटल का कमरा बंद होते ही आरोपी रोहित कुमार का खौफनाक चेहरा सामने आया। उसने ल़ड़की को बेरहमी से पीटा। वहीं रोती-बिलखती पीड़िता खुद को बचाने की हर संभव कोशिश कर रही है।

केस दर्जकर जांच में जुटी पुलिस

किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर पीड़िता अपनी जान बचाकर बाहर निकली। पीड़िता 28 सितंबर को देर शाम नगर थाना पहुंची और आपबीती सुनाई।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए नगर थाना पुलिस ने लिखित आवेदन पर तुरंत प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस पीड़िता की जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया कर रही है।

गिरफ्तारी के लिए की जा रही छापेमारी

नगर थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु ने बताया कि आरोपी रोहित कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

होटल की भूमिका की जांच

इधर, शहर के होटल में इस तरह की घटना होने से होटल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आखिर कैसे बिना किसी ठोस पहचान पत्र की सत्यापन और सुरक्षा जांच के होटल का कमरा किराए पर दे दिया गया।

क्या होटल कर्मियों को कमरे के भीतर से आ रही चीख-पुकार की भनक तक नहीं लगी। पुलिस अब होटल के रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज और वहां मौजूद कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है।

जिससे पता लगाया जा सके कि इस घटना में होटल प्रबंधन या कर्मियों की कोई लापरवाही तो नहीं रही।

———-

इसे भी पढ़िए..

नाबालिग चाचा ने 4 साल की भतीजी का किया रेप:खेलने के बहाने घर ले गया था, मां और बहनें बाहर गईं थी; नशे में दुष्कर्म

समस्तीपुर में 4 साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोप बच्ची के नाबालिग चाचा (15) पर लगा है, जिसने नशे में दुष्कर्म किया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। आज जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें।



Source link

Related posts

Kaala Chashma गाने पर लड़की ने किया गजब का डांस, देख इंटरनेट हुआ शॉक्ड! वायरल वीडियो..

Hardoi Viral Video Case | Woman With Nine Children And Husband Booked

Bilaspur Viral Video | Girl Brandishing Knife & Drinking Alcohol Controversy