निखिल दीक्षित | हरपालपुर(हरदोई), हरदोई21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
युवक का सिर मुंडवाया और मूंछ काटी।
हरदोई में एक युवक को प्रेमिका के घर बुलाकर उसका सिर मुंडवाकर मूंछ काट दी गई। उसे जूतों की माला पहनाकर बंधक भी बनाया गया। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज किया है।
मैनपुरी के नरेंद्र (37) की पहचान इंस्टाग्राम पर एक महिला से हुई थी। दोनों ने गुरुग्राम के एक मंदिर में शादी की और ढाई साल साथ रहे। नरेंद्र को बाद में महिला के नौ बच्चों का पता चला, जो उसकी दो शादियों से थे।
आरोप है कि नरेंद्र ने महिला के चौथे व्यक्ति से संपर्क पर सवाल उठाया था। उसे धोखे से खुर्रमपुरवा गंगपुरा गांव बुलाया गया। वहां महिला और उसके दूसरे पति मुन्नु यादव ने उसे पकड़ा। कैंची-उस्तरे से उसका आधा सिर मुंडवाकर आधी मूंछ काटी और जूतों की माला पहनाई।
वायरल वीडियो में नरेंद्र हाथ जोड़कर माफी मांगता दिख रहा है। पुलिस ने नरेंद्र की शिकायत पर सोनी, मुन्नू यादव और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। नरेंद्र के मुताबिक जुलाई 2026 में महिला की तबीयत खराब होने पर उसके कहने से वह उसे गौरीघाट छोड़ आया।
इसके बाद दोनों के बीच संपर्क बना रहा और गुरसहायगंज के एक होटल में तीन-चार बार मुलाकात भी हुई। नरेंद्र का दावा है कि अलग-अलग मौकों पर महिला ने उससे करीब 40 हजार रुपये लिए। 25 सितंबर को नरेंद्र बहादुरगढ़ से गुरसहायगंज पहुंचा और महिला से मिला। इसी दौरान उसने महिला का मोबाइल चेक किया।
आरोप है कि मोबाइल में किसी चौथे व्यक्ति से बातचीत की जानकारी मिलने पर दोनों में विवाद हुआ। इसी दौरान करीब पांच महीने की गर्भावस्था की सफाई कराने की बात भी सामने आई। गुस्से में नरेंद्र ने महिला को थप्पड़ मार दिया।
इसके बाद दोनों के बीच विवाद और गहरा गया।नरेंद्र का आरोप है कि थप्पड़ के बाद महिला उसे अपने गांव खुर्रमपुरवा ले आई और मुन्नु यादव के घर में रिश्तेदार बताकर रख दिया। बाद में मुन्नु को दोनों के संबंध की जानकारी हुई।
इसके बाद आरोप है कि महिला और मुन्नु ने मिलकर नरेंद्र को पकड़ लिया। कैंची और उस्तरे से उसके आधे सिर के बाल और आधी मूंछ काट दी गईं।