Bhadohi News:सुबह बारिश, दोपहर होते ही खिली धूप से गर्मी – Rain In The Morning; By Afternoon, Bright Sunshine Brought The Heat


ज्ञानपुर। जिले में सोमवार को अल सुबह से करीब 11 बजे तक बारिश का असर बना रहा, लेकिन दोपहर के बाद आसमान एकदम साफ हो गया। जिससे तीखी धूप देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार पूरे जिले में करीब नौ एमएम बारिश हुई। धूप का असर बढ़ने से शाम के समय उमस की स्थिति देखी गई। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम ऐसा ही रहने वाला है।

जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कभी तेज बारिश, कभी बादलों युक्त मौसम से तापमान में गिरावट तो कभी तेज धूप और उमस लोगों को बीमार बनाने का काम कर रही है। रविवार की शाम से ही आसमान में काले बादल छाए हुए थे, लेकिन बारिश नहीं हुई। इस बीच आसमान में बिजली लगातार चमकती रही। हवाओं की दिशा में बदलाव होने से अल सुबह चार बजे से बारिश शुरू हो गया। इस बीच सुबह 11 बजे तक रूक-रूक कर रिमझिम बारिश होती रही। जिससे मौसम का मिजाज सुहाना हो गया। करीब चार दिन बाद बारिश होने से लोगों को काफी राहत मिली, लेकिन 11 बजे के बाद धीरे-धीरे मौसम साफ होने लगा। दोपहर एक बजे से पांच बजे तक धूप का असर बना रहा। धूप काफी तीखी थी। सुहाने मौसम के बाद तत्काल तेज धूप के कारण लोग उसम से परेशान होने लगे। शाम के समय हल्की उमस का असर बना रहा। मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच लोगों की सेहत पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है।

कृषि विज्ञान केन्द्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि हवाओं की दिशा में बदलाव होने से सुबह बारिश हुई है। बताया कि आने वाले दिनों में मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इस बीच अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया।



Source link

Related posts

Kaithal News:सुबह मौसम सुहावना, दोपहर बाद फिर उमस ने सताया – The Weather Was Pleasant In The Morning, But Humidity Became Bothersome Again After Midday

Kaithal News:कैथल से गुरुग्राम की सुबह की सीधी बस सेवा बंद, यात्री परेशान – Morning Direct Bus Service From Kaithal To Gurugram Discontinued; Passengers Inconvenienced

Bulandsehar News: सुबह से रिमझिम बारिश, सुहावने मौसम के बीच जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, Bulandsehar Hindi News